लखनऊ में जबरन धर्मांतरण के विरोध पर प्रेमी ने प्रेमिका को चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया

SHARE:

Lucknow Murder Case

BNP NEWS DESK। Lucknow Murder Case लखनऊ के दुबग्गा ने जबरन धर्मांतरण के विरोध पर प्रेमी ने प्रेमिका को चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता के परिजनों ने मामले में तहरीर देकर हत्या और जबरन धर्म परिवर्तन करवाने का केस दर्ज करवाया है।

शिकायत लेकर घर पहुंचे परिजन तो शुरू हुआ हंगामा

 

Lucknow Murder Case गौरतलब है कि दुबग्गा की डूडा कॉलोनी में 19 वर्षीय निधि गुप्ता परिवार के साथ रहती थी। निधि का प्रेम संबंध पास में ही ब्लॉक नंबर-40 के निवासी सूफियान नाम के युवक से चल रहा था। पुलिस ने बताया कि सूफियान ने निधि को फोन दिया था।
परिजनों को मंगलवार को इस बारे में पता लग गया। इसकी शिकायत लेकर परिजन सूफियान के घर पहुंचे तो कहासुनी होने लगी। इसी बीच युवती छत पर चली गई और सूफियान भी पीछे से आ गया।
युवती के परिजनों का आरोप है कि सूफियान ने ही युवती को छत से नीचें फेंक दिया।

घटना के बाद से सूफियान का परिवार है फरार

Lucknow Murder Case सूफियान और निधि दोनों के परिवार के बीच हो रहे विवाद के चलते मौके पर काफी संख्या में लोग भी एकजुट थे। इसी बीच अचानक चौथी मंजिल से युवती के गिरने का आवाज सुनाई दी।
लोगों ने खून से लथपथ पड़ी हुए युवती को देख उसे अस्पताल पहुंचाया। एक ओर परिजन युवती को लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे तो वहीं दूसरी ओर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की। पुलिस के अनुसार घटना के कुछ देर बात ही इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। घटना के बाद से सूफियान और उसका पूरा परिवार घर में ताला लगाकर फरार है।
मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक सुखबीर सिंह भदौरिया ने जानकारी दी कि युवती के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में टीमें लगी हुई है।

परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा की डूडा कॉलाने में प्रेमी ने प्रेमिका पर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाया। युवती के विरोध करने पर युवक ने चार मंजिला छत से फेंक दिया।
गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद आरोपी परिवार सहित फरार हो गया।
मृतका के प्रेमी सूफियान को गिरफ्तार करने के लिए दबिश जारी है और पुलिस की तीन टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए लगी हुई हैं। वहीं पोस्टमार्टम होने के बाद शव आने पर मृतका निधि के परिजन शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन कर रहे है और हत्यारे सूफियान को फांसी देने की मांग कर रहे हैं।

हाईस्कूल पास युवती सीख रही थी ब्यूटी पार्लर का काम

गौरतलब है कि दुबग्गा की डूडा कॉलोनी में 19 वर्षीय निधि गुप्ता परिवार के साथ रहती थी। हाईस्कूल पास निधि ब्यूटी पार्लर में काम सीख रही थी।
उसके पास के ब्लॉक नंबर 40 में रहने वाले सूफियान नाम के युवक से प्रेम संबंध थे। पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले आरोपी युवक ने युवती को मोबाइल फोन दिया था।
इस बात का पता घरवालों को मंगलवार को चला तो वो लोग सूफियान के घर शिकायत करने पहुंचे लेकिन दोनों परिवारों में काफी कहासुनी हुई। इसी बीच युवती छत पर चली गई और उसके पीछे सूफियान भी पहुंच गया।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें