BNP NEWS DESK। Shamik Bhattacharya बंगाल भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने एक विस्फोटक बयान देकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। सार्वजनिक रूप से दावा किया कि भाजपा ने बंगाल में कांग्रेस को तोड़कर तृणमूल कांग्रेस को जन्म दिया था।
Shamik Bhattacharya बुधवार को एक कार्यक्रम में पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी न होते, तो तृणमूल का जन्म ही न होता। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमने कांग्रेस को तोड़कर ममता बनर्जी की पार्टी को जन्म दिया।
शमिक ने दावा किया कि भाजपा ने कांग्रेस को कमजार करने और बंगाल की राजनीतिक स्थिति बदलने के लिए यह रणनीति अपनाई थी। तृणमूल को एक बदतमीज बच्चा भी कहा, जिसे बंगाल की जनता संभाल नहीं सकती। भाजपा किसी पार्टी को तोड़कर नहीं बनी है, बल्कि अपनी विचारधारा के दम पर वह 2 से 303 सीटों तक पहुंची है।
ममता ने 1998 में बनाई थी पार्टी
बताते चलें कि ममता ने कांग्रेस से अलग होकर एक जनवरी 1998 को तृणमूल की स्थापना की थी। जिस भाजपा से ममता की पार्टी तृणमूल को अब सीधी टक्कर है, एक जमाने में ममता उसके साथ गठबंधन का हिस्सा थी। यहीं नहीं, उस समय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और ममता के बीच अच्छे संबंध थे। Shamik Bhattacharya
साल 1999 में ममता भाजपा नीत एनडीए में शामिल हो गई थीं और उन्हें वाजपेयी की सरकार में रेल मंत्री बनाया गया था। 2001 में तहलका विवाद के बाद राजग सरकार से नाता तोड़ा लेकिन 2004 में फिर एनडीए गठबंधन में शामिल हुईं और कोयला और खनन मंत्रालय का पद संभाला। बाद में यूपीए गठबंधन में शामिल हो गईं।
















Discussion about this post