ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर ‘विक्रम वेधा’ का टीजर रिलीज

SHARE:

Vikram Vedha

 बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। Vikram Vedha ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर ‘विक्रम वेधा’ की घोषणा के बाद से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विक्रम वेधा का धमाकेदार टीजर  रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म में दोनों का रोल काफी धमाकेदार लग रहा है। ऋतिक का लुक तो काफी खूंखार नजर आ रहा है।

ऋतिक और सैफ के फर्स्ट लुक आने के बाद से ही प्रशंसक 2017 में आई तमिल फिल्म ‘विक्रम वेधा’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक में आर माधवन और विजय सेतुपति की जगह में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान को देखने के लिए बेहद उत्साहित। फैंस के बीच बड़े पर्दे पर ऋतिक-सैफ की जोड़ी को देखने के क्रेज को मद्देनजर रखते हुए मेकर्स ने आज यानी बुधवार को इसका टीजर रिलीज कर दिया है।

Vikram Vedha एक मिनट 46 सेकंड लंबे टीजर ने फैंस को उत्साहित कर दिया है। जी हां, सीटीमार डायलॉग्स, एक्शन सीक्वेंस और हाई इमोशनल ड्रामा ने सबको हिलाकर रख दिया है। कुल मिलाकर, विक्रम वेधा का टीजर एंटरटेनमेंट का एक कम्प्लिट पैकेज है। खलनायक के किरदार में ऋतिक रोशन और एक पुलिस वाले के रूप में सैफ अली खान की जोड़ी कमाल लग रही है। फैंस भी दोनों को बड़े पर्दे पर देख झूम उठे हैं।

सोशल मीडिया पर भी ‘विक्रम वेधा टीजर’ ट्रेंड करने लगा है। एक यूजर ने लिखा, ‘मूल फिल्म से बेहतर लगा, थिएटर में आग लगेगी भाई’। वहीं अन्य ने लिखा, विक्रम वेदा का टीजर बहुत ही शानदार है इसको देखकर बहुत ही मजा आया मैं इस फिल्म का इंतजार बेकरारी से कर रही हूं। एक फैन ने ट्वीट किया, ‘ऋतिक + एक्शन = ब्लॉकबस्टर। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह रीमेक है या ओरिजिनल, इसका टीजर धमाकेदार है। जिन लोगों ने मूल विक्रम वेधा नहीं देखा है, यह उनके लिए किसी युद्ध से कम नहीं।’

क्या है कहानी

‘विक्रम वेधा’ की कहानी  पुलिस और गैंगस्टर की कहानी है. जिसमें सैफ अली खान सख्त पुलिस वाले का रोल निभा रहे हैं और ऋतिक रोशन गैंग्स्टर के रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में विक्रम सैफ अली खान का नाम है और वेधा ऋतिक रोशन का नाम है। जहां वेधा -एक मास्टर स्टोरीटेलर विक्रम को कहानियों की एक सीरीज के माध्यम से परतों को हटाने में मदद करता है।फिल्म की कहानी अच्छाई वर्जेस बुराई के तर्ज पर तैयार की गई है।

साउथ फिल्म की है रीमेक

आपको बता दें, ऋतिक और सैफ की फिल्म इस ही नाम ही साउथ इंडियन फिल्म की रीमेक है. साउथ इंडियन फिल्म में आर माधवन और विजय सेतुपति अहम किरदारों में नजर आए थे। ‘विक्रम वेधा’ को गुलशन कुमार, टी-सीरीज फिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा फ्राइडे फिल्मवर्क्स और YNOT स्टूडियोज के सहयोग से प्रस्तुत किया गया है. ये फिल्म दुनियाभर में 30 सितंबर 2022 को रिलीज होगी।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें