BNP NEWS DESK। Health Camps स्वस्थ महिला एक स्वस्थ परिवार की आधार होती है और स्वस्थ परिवार ही एक सशक्त एवं समृद्ध राष्ट्र की नींव है। घर में भोजन से संबंधित निर्णयों और देखभाल की जिम्मेदारी मुख्य रूप से महिलाओं पर होती है। महिलाओं द्वारा संतुलित भोजन पकाने की आदत, भोजन की मात्रा पर नियंत्रण, परिवार के साथ शारीरिक गतिविधियों में भागीदारी और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के माध्यम से, वे स्वास्थ्य सुधार की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
Health Camps एक स्वस्थ महिला जहां स्वस्थ परिवार का निर्माण करती है, वहीं एक स्वस्थ परिवार, समाज को सशक्त बनाती है और यही मिलकर सशक्त परिवार और विकसित भारत की राह तैयार करते हैं।
इसके दृष्टिगत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोषण, शारीरिक स्वास्थ्य और निवारक स्वास्थ्य संबंधी आह्वान के अनुरूप, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘पोषण माह” के साथ समन्वय करते हुए ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान प्रारम्भ किया जा रहा है।
सीएमओ डॉ चौधरी ने बताया कि जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देशानुसार अन्य विभागों के सहयोग से यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। एक पखवाड़े तक चलने वाले अभियान में सभी जिला स्तरीय चिकित्सालयों, 55 शहरी एवं ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों,एक राजकीय चिकित्सालय, 14 शहरी एवं ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित 282 शहरी एवं ग्रामीण आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर स्वास्थ्य शिविरों सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। Health Camps
ब्लड बैंकों के द्वारा इस पखवाड़े में रक्तदान शिविर का भी आयोजन
इसके अलावा जनपद में संचालित ब्लड बैंकों के द्वारा इस पखवाड़े में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि यह राष्ट्रीय अभियान महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य रोगों की समय रहते पहचान, आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच तथा परिवारों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
इसके साथ ही वंचित समुदायों तक निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना, रोगों की समय से पहचान एवं रोकथाम करना और महिलाओं तथा परिवारों को स्वास्थ्यकर आदतों के प्रति जागरूक करना है। इसके अलावा स्वास्थ्य सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण स्तंभ रक्तदान है। रक्तदान जीवन रक्षक कार्य है और यह दुर्घटनाओं, शल्य चिकित्सा, कैंसर उपचार तथा थैलेसीमिया और सिकल सेल जैसी रक्त जन्य बीमारियों के प्रबंधन के लिए अत्यंत आवश्यक है।
“स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान
“स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का राष्ट्रीय शुभारम्भ 17 सितम्बर 2025 को माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा मध्य प्रदेश में आयोजित कार्यक्रम में किया जा रहा है। इस अभियान के राष्ट्रीय स्तर पर शुभारम्भ के साथ-साथ प्रदेश में इसका वर्चुअल शुभारम्भ भी किया जा रहा है।
राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण और वेबकास्ट राज्य, जिला, जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों तक किया जा रहा है। जनपद, ब्लाक स्तरीय चिकित्सालयों ,आयुष्मान अरोग्य मंदिरों पर शुभारम्भ कार्यक्रम उसी स्थान पर आयोजित किया जाएगा जहाँ इसके बाद स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने हेतु हेल्थ कियोस्क / स्टॉल्स लगाए जा रहे हैं।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर (AAM-SHC, AAM-PHC, UPHC-AAM) सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHCs) और जिला अस्पताल (DH) में स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से समुदाय स्तर पर महिलाओं के लिए निवारक, संवर्धनात्मक और उपचारात्मक सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही गैर-संचारी रोगों, एनीमिया, टीबी और सिकल सेल रोग की जाँच, समय रहते पहचान और उपचार से जोड़ने की व्यवस्था को मजबूत करना है।
गर्भवती महिलाओं, बच्चों और किशोरियों के स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रसवपूर्व देखभाल,टीकाकरण, पोषण, मासिक धर्म स्वच्छता और जीवनशैली जागरूकता गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। उक्त के साथ ही मोटापा, पोषण और रक्तदान पर विशेष ध्यान देते हुए समुदाय को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
















Discussion about this post