• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Saturday, June 6, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home खेल

भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मुकाबला

मोहम्मद शमी पर होंगी नजरें

BNPNEWS by BNPNEWS
January 21, 2025
in खेल
Reading Time: 1 min read
0
India-England T-20

भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मुकाबला

23
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK।  India-England T-20 पिछले साल टी-20 विश्वकप जीतने के साथ ही कप्तान रोहित शर्मा व विराट कोहली ने जब एक साथ क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास की घोषणा कर दी थी, तब सबके मन में प्रश्न उठा था-वनडे और टेस्ट टीमें तो ठीक हैं, टी-20 का क्या होगा? लेकिन देखा गया कि रोहित-विराट के बिना ही टी-20 टीम प्रत्येक सीरीज में परचम लहराती गई, जबकि इन दोनों की मौजूदगी वाली टेस्ट टीम का बुरा हाल होता रहा। पहले भारत को अपने ही घर में न्यूजीलैंड के हाथों टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी, फिर आस्ट्रेलिया में 3-1 से हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड पहली टीम है, जिसने भारत का उसी के यहां टेस्ट में सूपड़ा साफ किया है।

India-England T-20  कीवियों से मिली गहरी चोट पर टी-20 टीम ने दक्षिण अफ्रीका को उसी के घर में 3-1 से हराकर पट्टी लगाई। अब कंगारुओं से मिले जख्म पर मरहम लगाने की बारी है, हालांकि यह इतना आसान नहीं होगा क्योंकि सामने जोस बटलर की अगुआई वाली इंग्लिश टीम है, जो अब कापीबुक स्टाइल से खेलने वाली टेस्ट का ठप्पा लगी टीम नहीं रही है।

14 महीने बाद वापसी करेंगे शमी

दोनों ही टीमें काफी युवा हैं हैं इसलिए पूरी सीरीज में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव सामने से टीम का नेतृत्व करते हैं। उपकप्तान अक्षर पटेल भी साफ कर चुके हैं कि टीम किसी दबाव में नहीं है और बल्लेबाजी को लेकर नए प्रयोग करने में जरा भी नहीं हिचकिचाएगी। विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन व तिलक वर्मा पिछली सीरीज में जबर्दस्त फार्म में रहे थे। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की 14 महीने बाद वापसी टीम के लिए बड़ा बोनस है। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ईडन गार्डेंस की फिरकी के अनुरूप विकेट पर ‘डार्क हार्स’ साबित हो सकते हैं, जिन्होंने पिछले चार टी-20 मैचों में 12 विकेट चटकाए हैं। India-England T-20

इंग्लैंड भी ‘जोस’ में 

बटलर अकेले मैच जिताने का माद्दा रखते हैं। आरंभिक बल्लेबाज फिल साल्ट आइपीएल के पिछले सत्र में इसी ईडन गार्डेंस में कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेलते हुए जलवा बिखेर चुके हैं। युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल पर भी नजर होगी। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर व गस एटकिंसन और अनुभवी स्पिनर आदिल राशिद से भी इंग्लिश टीम प्रबंधन को काफी उम्मीदें हैं।

छह पर भारी एक : भारत ने ईडन गार्डेंस में अब तक सात टी-20 मैच खेले हैं। इनमें से छह मैचों में उसने वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड व पाकिस्तान जैसी मजबूत टीमों को हराया हैं, हालांकि एक मैच में उसे यहां इंग्लैंड के हाथों हार झेलनी पड़ी है। समग्र रूप से देखें तो भारत-इंग्लैंड के बीच अबतक 24 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच हुए हैं, जिनमें भारत ने 13 तो इंग्लैंड ने 11 जीते हैं।
भारत का मजबूत पक्ष यह है कि वह अगस्त, 2023 से अब तक एक भी द्विपक्षीय टी-20 सीरीज नहीं हारा है। भारत-इंग्लैंड के बीच पिछली टी-20 सीरीज 2022 में हुई थी, जिसे भारत ने 2-1 से जीता था। भारत ने पिछली बार इंग्लैंड को टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में हराया था।

 

मां काली के दरबार में गंभीर

भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने मंगलवार को कालीघाट मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। गंभीर के लिए यह वाकई किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है।
बतौर भारतीय कोच वे क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप के बाद अब सबसे छोटे प्रारूप में भी अपना रिकार्ड खराब नहीं करना चाहेंगे इसीलिए अभ्यास सत्र में वे बहुत ज्यादा सक्रिय नजर आ रहे हैं और सभी खिलाडिय़ों से संवाद कर रहे हैं।

आमने-सामने (टी-20)

कुल मैच : 24
भारत जीता : 13
इंग्लैंड जीता : 11

टीम के खि‍लाड़ी

भारत : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरैल।
इंग्लैंड एकादश : जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, फिल साल्ट, जैकब बेथेल, लियाम लिविंगस्टन, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, बेन डकेट, जैमी ओवर्टन, आदिल रशीद और मार्क वुड।

बटलर ने दौरों पर परिवार ले जाने का समर्थन किया

कोलकाता : लंबे विदेश दौरों पर परिवार के साथ समय में कटौती के बीसीसीआइ के दिशा निर्देशों के बीच इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने मंगलवार को कहा कि लंबे विदेश दौरों पर परिवार का साथ बहुत महत्वपूर्ण है और इससे प्रदर्शन पर ज्यादा असर नहीं पड़ता। मैच की पूर्व संध्या में बटलर ने कहा, यह अहम है।
हम आधुनिक जगत में रह रहे हैं और दौरों पर परिवार का साथ रहना बहुत अच्छा है। आजकल इतना क्रिकेट खेला जा रहा है और खिलाड़ी घर से बाहर काफी समय बिताते हैं। मुझे नहीं लगता कि परिवार के साथ रहने से खेल पर बहुत फर्क पड़ता है।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Divya Shakti Trophy
खेल

उत्तर प्रदेश में दिव्यांगों के खेलकूद के अनुकूल है वातावरण: गिरीश यादव

December 20, 2025
FIFA World Cup
खेल

मेक्सिको-द. अफ्रीका की भिड़ंत से होगा विश्व का आगाज

December 7, 2025
Ranchi One Day
खेल

रोहित और कोहली की पहले वन डे में कड़ी परीक्षा

November 29, 2025
Next Post
Art Gallery in Kashi

काशी में नवीन कला दीर्घा 'कला आलयम्' का शुभारंभ

Subhash Chandra Bose

बालक सुभाष चन्द्र बोस ने मां को पत्र में 'रामायण' का क‍िया वर्णन

Delhi election campaign

दिल्ली चुनाव प्रचार में आज से उतरेंगे मुख्यमंत्री योगी

Discussion about this post

Recommended

Police-Farmer Dispute in Varanasi

वाराणसी में ट्रांसपोर्ट नगर के लिए भूमि सीमांकन को लेकर किसानों व पुलिस में मारपीट

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण कार्य अभियान चलाकर निर्धारित समय सीमा में पूरा करें : योगी आदित्यनाथ

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण कार्य अभियान चलाकर निर्धारित समय सीमा में पूरा करें : योगी आदित्यनाथ

5 years ago
Government Banks

सरकारी बैंकों का एक बार फिर से करना चाहिए मर्जर

7 months ago
Rotary Varanasi Region

मस्ती की पाठशाला 2.0 में रोटरी लीडरशिप का संगम

7 months ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मनसापूरण हनुमान श्रृंगार

गंगा दशहरा पर गंगा के अविरल-निर्मल स्‍वरुप के लिए किया आवाह्न

हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

Trending

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

by BNPNEWS
June 1, 2026
0

BNP NEWS DESK। madhyamik shiksha parishad  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026...

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Biomining

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार
  • सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
  • बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?