सुविधा एक्सप्रेस में पटना से मुंबई का किराया नौ हजार के पार

SHARE:

Suvidha Express

BNP NEWS DESK।  Suvidha Express छठ पूजा में मुंबई की ओर से बिहार लौटने वाले यात्रियों की संख्या अप्रत्याशित रूप से बढ़ गई है। परिणामस्वरूप, विमान किराए के साथ सुविधा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का किराया भी आसमान छूने लगा है। नियमित ट्रेनों में एसी थ्री का किराया 1795 रुपये है, वहीं एसी टू का किराया 2600 रुपये के आसपास है।

Suvidha Express  जबकि स्लीपर का किराया लगभग 670 रुपये है। पटना से मुंबई के बीच चलने वाली सुविधा एक्सप्रेस का अधिकतम किराया तय नहीं होने से इसका किराया आश्चर्यजनक तरीके से बढ़ गया है। स्पेशल ट्रेनों में डायनामिक फेयर लिया जाता है, जो अपने मूल किराए का डेढ़ गुना से अधिक नहीं हो सकता है। देश भर में स्पेशल ट्रेनों अथवा दूसरे ट्रेनों के किराए पर इस तरह का प्रतिबंध है। इस संबंध में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार से बात की गई, परंतु बात नहीं हो सकी।

छठ के ठीक पहले 17 नवंबर को इस ट्रेन में मुंबई से पटना वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का किराया जहां 9355 रुपये था, वहीं एसी थ्री का किराया 6655 रुपये रहा। स्लीपर का किराया 910 रुपये, वहीं एसी थ्री इकोनामी श्रेणी का किराया 6335 रुपये था। यही हाल मुंबई लौटने के समय का है।

22 नवंबर को पटना से मुंबई का किराया वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 9395 है। जबकि एसी थ्री का किराया 6655 एवं एसी थ्री इकोनामी का किराया 6335 रुपये है। किराए में सर्वाधिक वृद्धि पटना से मुंबई के स्लीपर श्रेणी में दिख रही है।

पटना आने में जहां अधिकतम किराया 17 नवंबर को स्लीपर में 910 रुपये था, वहीं जाने में 22 नवंबर का किराया 2625 रुपये तक पहुंच गया है। अभी इसमें और भी बढ़ोत्तरी का अनुमान है। आम दिनों में पाटलिपुत्र स्टेशन से एलटीटी का एसी टू का किराया 2645 रुपये है।

नई दिल्ली से पटना की विशेष ट्रेनों का किराया नियंत्रित

नई दिल्ली से पटना आने वाली विशेष ट्रेनों का किराया सुविधा एक्सप्रेस की अपेक्षा नियंत्रण में है। दिल्ली से पटना तक संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस जैसी नियमित ट्रेनों में स्लीपर श्रेणी का किराया 510 रुपये है, वहीं स्पेशल ट्रेन गतिशक्ति एक्सप्रेस का 650 रुपये है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather