• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home राजनीति

कांग्रेस को अभी पार करने हैं चुनौतियां

कांग्रेस 11 राज्यों की 290 लोकसभा सीटों में केवल 13 सीटें जीत पायी

BNPNEWS by BNPNEWS
June 24, 2024
in राजनीति
Reading Time: 1 min read
0
Congress

कांग्रेस को अभी पार करने हैं चुनौतियां

1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK।  Congress लोकसभा चुनाव 2024 में पिछले दो आम चुनावों का इतिहास बदलकर संसद में मुख्य और प्रमाणिक विपक्षी दल बनने की कामयाबी के बाद कांग्रेस की राजनीतिक कार्यशैली बदली-बदली नजर आने लगी है। समसामयिक मुद्दों को उठाने की तत्परता के साथ सत्ता प्रतिष्ठान को असहज करने वाले सवालों के शब्दभेदी बाण की धार तेज हो गई है। राजनीतिक चिंतन में सक्रिय आक्रामकता की नई धारा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर नीचे के स्तर पर दिखाई दे रही है।

Congress यह स्वाभाविक है लेकिन एक दूसरा पहलू यह है कि संसद में विपक्ष की भूमिका के निर्वहन की कसौटी और जमीनी राजनीति की वास्तविकता में फर्क होता है। कांग्रेस को इसे याद रखना होगा। लोकसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस के प्रदर्शन का राज्यवार आकलन कुछ ऐसी ही तस्वीर की झलक पेश करता है।

इस चुनाव में लोकसभा की 99 सीटें जीतकर कांग्रेस ने भाजपा की वैचारिक सत्ता-सियासत के विरोधी ध्रुव के मुख्य केंद्र के रूप में अपनी जगह जरूर हासिल कर ली है मगर 11 राज्यों में उसके चुनावी प्रदर्शन से साफ है कि सत्ता की सियासी मंजिल छूने के लिए पार्टी को अभी चुनौतियों के कई शिखर पार करने का सफर तय करना है। Congress

आम चुनाव में कांग्रेस यदि विपक्ष से सत्ता पक्ष के फासले की दूरी तय नहीं कर पायी तो इसमें बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिसा, आंध्रप्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और उत्तरप्रदेश इन 11 राज्यों की 290 लोकसभा सीटों के परिणामों का योगदान रहा।

इन 290 सीटों में से कांग्रेस को जहां केवल 13 लोकसभा सीटों पर ही जीत मिली है वहीं भाजपा ने 165 सीटें जीती है। खास बात हालांकि इन 290 में से लगभग 100 सीटें ऐसी है जहां कांग्रेस लड़ी ही नहीं। पर कांग्रेस को यह बल पैदा करना होगा कि इन सीटों पर लड़े भी। उत्तरप्रदेश में उम्मीद से खराब प्रदर्शन करने के बावजूद भाजपा ने 11 राज्यों की 290 में से 165 सीटें हासिल की है। चुनाव परिणामों का यह आंकड़ा कांग्रेस के उत्साह को वास्तविकता की जमीन पर लाने के लिए पर्याप्त है।

इन राज्यों के परिणामों की कसौटी पर कांग्रेस के प्रदर्शन को देखा जाए तो उत्तरप्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी संग गठबंधन में 17 सीटों पर चुनाव लड़कर पार्टी ने छह सीटें जीती है।2009 के आम चुनाव के बाद यह उसका सबसे बेहतर प्रदर्शन है मगर वास्तविकता यह भी है कि गठबंधन के साए में राजनीतिक जमीन का एक सीमा से अधिक विस्तार उत्तरप्रदेश में पार्टी के लिए चुनौती बनी रहेगी।

रायबरेली सीट से जीत के साथ ही उत्तरप्रदेश की राजनीति में राहुल गांधी की वापसी विस्तार का बड़ा आधार तैयार कर सकती है। पर सपा से दोस्ती कायम रखने की चुनौतियों के बीच अखिलेश यादव सूबे में एक सियासी लक्ष्मण रेखा से इतर कांग्रेस की सक्रिय आक्रामकता सहज रूप से स्वीकार करेंगे इसमें संदेह है।

वहीं पिछले तीन आम चुनावों के नतीजों से साफ है कि 40 सीटों वाले बिहार में कांग्रेस को राजद से गठबंधन का कोई खास फायदा नहीं मिला है और नौ सीटें लड़कर पार्टी तीन जीत पायी है।

राजद 2004 के बाद अब तक हुए चार आम चुनावों में अधिकतम चार-पांच सीटें से ज्यादा नहीं जीत पाया है। पर दिलचस्प यह है कि कांग्रेस को विस्तार के लिए गुंजाइश देने को राजद तब भी तैयार नहीं है। राजद के इस रूख के कारण ही कांग्रेस पूर्णिया सीट पर पप्पू यादव को चाहकर भी टिकट नहीं दे पायी।

लोकसभा में 42 सांसद भेजने वाले पश्चिम बंगाल में कांग्रेस दशकों से संघर्ष कर रही है। इस चुनाव में उसका प्रदर्शन पहले से भी कमजोर हुआ है और पार्टी को केवल एक सीट ही मिल पायी। ममता बनर्जी और भाजपा की आमने-सामने की लड़ाई में सूबे में एकमात्र लड़ने-भिड़ने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी ढाई दशक बाद संसद नहीं पहुंच पाए।

ओडिसा में बीजद का पूरा सफाया हुआ तो इसका एक भी हिस्सा कांग्रेस अपनी झोली में नहीं डाल पायी। सूबे की 21 में से 20 सीटें जहां भाजपा के खाते में चली गई और कांग्रेस पिछली बार की एक सीट से आगे नहीं बढ़ सकी है।

पिछले तीन आम चुनावों से जारी पार्टी की लचर स्थिति सुधरी नहीं

दिल्ली और उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार कांग्रेस का खाता शून्य से आगे नहीं बढ़ा पाया है तो हिमाचल में भी स्थिति बहुत नहीं बदली है। कांग्रेस ने इस बार आम आदमी पार्टी के साथ चुनावी गठबंधन भी किया था मगर इस प्रयोग का भी दिल्ली में उसे फायदा नहीं मिला।

गुजरात में लगातार तीसरी बार शून्य की तस्वीर बदलते हुए एक सीट कांग्रेस ने जरूर हासिल कर ली है पर राज्य की 26 लोकसभा सीटों पर पिछले तीन आम चुनावों से जारी पार्टी की लचर स्थिति सुधरी नहीं है।इन 11 राज्यों की 290 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के प्रदर्शन में जहां काफी बड़ा अंतर है।

वहीं शेष अन्य राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की बाकी बची 253 लोकसभा सीटों में कांग्रेस 86 सीटें जीतकर भाजपा से आगे है। इसमें दक्षिणी राज्यों के साथ महाराष्ट्र और पंजाब शामिल हैं जहां पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। पर भविष्य की सत्ता सियासत के लिहाज से कांग्रेस के पास इन राज्यों में भी चैन से बैठने की गुंजाइश नहीं है क्योंकि इन 253 सीटों में से 75 लोकसभा सीटें जीतकर भाजपा उससे बहुत पीछे नहीं है।

पार्टी को सत्ता सियासत की बड़ी मंजिल को हासिल करना है

पिछली दो लोकसभा में विपक्ष का दर्जा हासिल करने से वंचित रही कांग्रेस को ताकत कम होने की स्थिति में सहयोगी दलों के तेवरों की तपिश का अहसास बखूबी है। ऐसे में पार्टी को सत्ता सियासत की बड़ी मंजिल को हासिल करना है तो उन तमाम राज्यों में अपने राजनीतिक आधार को बढ़ाने के लिए इससे ज्यादा सक्रियता और आक्रामक जमीनी रणनीति की जरूरत है।

अगले चार-पांच महीने में चार राज्यों महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में होने जा रहे चुनाव इन चुनौतियों के बीच कांग्रेस के भविष्य की उम्मीदों की दशा-दिशा निर्धारित करेंगे।

The Review

Congress

लोकसभा चुनाव 2024 में पिछले दो आम चुनावों का इतिहास बदलकर संसद में मुख्य और प्रमाणिक विपक्षी दल बनने की कामयाबी के बाद कांग्रेस की राजनीतिक कार्यशैली बदली-बदली नजर आने लगी है।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Larissa Neri
राजनीति

वोट-चोरी पर ब्राजील की माडल बोली-कभी भारत नहीं आई

November 7, 2025
Rahul Gandhi
राजनीति

पिंटू सेंगर हत्याकांड में आरोपित की गाड़ी से गए राहुल, उठे सवाल

October 18, 2025
Priyanka Vadra
राजनीति

पीआर, इंटरनेट मीडिया व इवेंट मैनेजमेंट बंद कर देश हित मे काम करे नेता : प्रियंका

October 13, 2025
Next Post
Library in Kashi

काशी में पुस्‍तकालयों की श्रृंखला को व‍िकस‍ित करना होगा

18th Lok Sabha

18वीं लोकसभा के पहले ही दिन सरकार और विपक्ष में खिंची तलवारें

Nita Ambani

नीता अंबानी ने बाबा विश्‍वनाथ को एक करोड़ 51 लाख रुपये दान दी

Discussion about this post

Recommended

mutual fund

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से अदाणी समूह की मार्केट वैल्यू चार लाख करोड़ घटी

Jobs in America

अमेरिका में नए रोजगार को तरस रहे हजारों भारतीय आइटी पेशेवर

Art Gallery in Kashi

काशी में नवीन कला दीर्घा ‘कला आलयम्’ का शुभारंभ

1 year ago
Nuh violence

नूंह में फंसे लोगों को किया जाएगा एयरलिफ्ट

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?