BNP NEWS DESK। Monsoon Update वाराणसी समेत कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिला है। दक्षिण भारत में एक बार फिर से बारिश (Rain Alert) का दौर शुरू है। कई जगहों पर रिकॉर्ड बारिश देखने को मिल रही है। वहीं, उत्तर भारत के कई राज्यों में अभी भी गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है।
Monsoon Update इस बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना है। वहीं, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। आइए आपको आइएमडी का अपडेट बताते हैं…
महाराष्ट्र में बारिश को लेकर चेतावनी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक बार महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने मुंबई में बारिश को लेकर ऑरेंज और पालघर में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 16 से 22 जून के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट से भारी बारिश की संभावना है। जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। इसके अलावा 16 और 17 जून को राजस्थान में वज्रपात की संभावना है। उत्तराखंड में भी अगले 4 दिनों तक तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। वहीं, दिल्ली में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है।
आगे देश में कैसा रहेगा मौसम?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 16-18 जून के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक में कई जगहों पर हल्की से मध्य बारिश की संभावना है। वहीं, कुछ जगहों पर तेज हवाएं चल सकती है।
इसके अलावा 16-18 जून के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है, 16 तारीख को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है।
पिछले 24 घंटों के मौसम का हाल
मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर लू की स्थिति बनी रही। वहीं, तमिलनाडु, केरल और माहे समेत कई जगहों पर भारी से अति भारी बारिश देखने को मिली। उधर, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, हरियाणा, बिहार, छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जगहों पर तेज हवाएं चलीं।
अगले पांच दिन के मौसम का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 से 5 दिनों के दौरान मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। वहीं, उसके बाद कोई खास परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। इसके अलावा, देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।















Discussion about this post