BNP NEWS DESK। Ropeway in Varanasi गोदौलिया चौराहे पर चल रहे रोपवे निर्माण कार्य के दौरान 25 फीट घोड़ा नाला क्षतिग्रस्त हो गया। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा और एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने सोमवार को मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखकर निर्माण कार्यस्थल के आसपास होटल, घरों को खाली कराने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही यहां सुरक्षात्मक उपाय किए जाएंगे।
25 फीट गहरा घोड़ा नाला क्षतिग्रस्त
Ropeway in Varanasi यह घटना शनिवार देर रात में हुई। जब रोपवे के निर्माण के लिए पाइलिंग का कार्य चल रहा था। उसी दौरान यहां 25 फीट गहरा घोड़ा नाला क्षतिग्रस्त हो गया। नाले के क्षतिग्रस्त होने के कारण अगल-बगल की मिट्टी खिसक रही है। इसके कारण अगल-बगल के मकानों के गिरने की आशंका है। इस नाला की क्षमता प्रतिदिन 30 एमएलडी सीवर डिस्जार्ज करने की है। जो अस्सी घाट से पंपिंग स्टेशन होते हुए शाही नाले में जाकर मिलता है।
आम लोगों की सुरक्षा को देखते हुए नगर आयुक्त ने होटल देवा इन और अगल-बगल के भवनों को खाली करने के लिए तत्काल नोटिस देने के लिए जोनल अधिकारी मृत्युंजय मिश्र को निर्देशित किया। ताकि यहां कोई अप्रिय घटना न हो सके। नगर आयुक्त ने जल निगम (नगरीय) को इस नाले का तत्काल मरम्मत कराने के लिए निर्देशित किया।
निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी (नगर) वाराणसी, जोनल अधिकारी दशाश्वमेध मृत्युजंय मिश्र, मुख्य अभियंता मोइनुद्दीन, महाप्रबंधक जलकल अनूप सिंह तथा जल निगम के अधिकारी मौके पर उपस्थित थे।
नगर निगम की टीम और जल निगम की टीम ने तत्काल कार्रवाई की
नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बताया कि गोदौलिया चौराहे पर रोपवे स्टेशन बन रहा है। एक से दो दिन पहले एक घटना हुई थी। स्टेशन के लिए पाइलिंग हो रही थी, इससे नीचे घोड़ा नाला है। इसकी कुछ चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी सूचना रोपवे ने तत्काल दी। नगर निगम की टीम और जल निगम की टीम ने तत्काल कार्रवाई की।
देवा इन रेस्टोरेंट को खाली करने की दी गई नोटिस
अगल-बगल की बिल्डिंग को बंद करने और सील करने की कार्रवाई की जाएगी। निर्माण कार्यस्थल के पास देवा इन होटल है। जो 6 तल की बिल्डिंग है। निर्माण कार्य स्थल से तीन मीटर दूर है। यहां अधिक खतरे की आशंका है। इसे खाली कराने की कार्रवाई की जा रही है। आसपास की बगल में एक बिल्डिंग है। जिसे खाली करने का आदेश दिया जा चुका है। चल रहे रोपवे निर्माण के आसपास दुकानों को भी हटवायाजा रहा है।
















Discussion about this post