मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व विधायक श्यामदेव राय चौधरी को देखने पहुंचे अस्पताल

SHARE:

Yogi Adityanath

BNP NEWS DESK। Yogi Adityanath उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय भ्रमण के दौरान शनिवार को प्रातः काल श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं काल भैरव मंदिर में विधिवत दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Yogi Adityanath  मुख्यमंत्री ने ओरियाना अस्पताल पहुंचकर वहां भर्ती पूर्व विधायक श्यामदेव राय चौधरी को देखा एवं उनके कुशलक्षेम पूछी तथा शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से भी पूर्व विधायक श्यामदेव राय चौधरी के स्वास्थ्य एवं चल रहे इलाज की जानकारी ली तथा निर्देशित किया कि चिकित्सा व्यवस्था में कोई कमी न रहने पाए और उच्च स्तरीय चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने सतुवा बाबा आश्रम गए, जहां पर महंत संतोषानंद ने वहां के संबंध में आवश्यक जानकारी दी।

Yogi Adityanath

सतुआ बाबा आश्रम में भी मुख्यमंत्री ने शिवलिंग के दर्शन पूजन किया तथा सतुआ बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने ही श्रद्धा सुमन अर्पित की। यहां पर बटुकों के साथ उन्होंने फोटो भी खिंचवाई। Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन कर लौटते हुए सड़क किनारे अपनी मां की गोद में खेल रही एक साल की बच्ची को देख अचानक रुके और उसे लाड प्यार करते हुए गोद में उठा लिया। जिसे देख वहां पर मौजूद लोगों ने काशी की परंपरा के अनुरूप हर हर महादेव का नारा लगा मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, सांसद रवि किशन, अम्बरीष सिंह भोला सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें