BNP NEWS DESK। Bharat Gaurav Train रेलवे की ओर से चार ज्योतिर्लिंग और स्टैच्यू आफ यूनिटी यात्रा के लिए विशेष ट्रेन भारत गौरव एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। यात्रा कुल नौ दिनों की होगी। इसकी शुरुआत अमृतसर से 25 अक्टूबर से होगी। इसमें जालंधर, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली कैंट एवं रेवाड़ी से यात्री सवार हो सकेंगे।
Bharat Gaurav Train इस यात्रा के दौरान उज्जैन के महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर, द्वारका के नागेश्वर तथा सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिरों के साथ गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर और केवडिया स्थित स्टैच्यू आफ यूनिटी का दर्शन कराया जाएगा। ज्योतिर्लिंग मंदिर जहां धार्मिक आस्था वहीं स्टैच्यू आफ यूनिटी आधुनिक भारत के राष्ट्रीय गर्व का प्रतीक है।
रेलवे के सूचना एवं प्रचार विभाग के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने बताया कि ट्रेन में कुल 762 लोग यात्रा कर सकेंगे। इन्हें इकोनामी, स्टैंडर्ड और कंफर्ट श्रेणियों में विभाजित किया जाएगा। किराया 19,555 रुपये से 39,410 रुपये प्रति यात्री तक होगा। पैकेज में शाकाहारी भोजन, आवास, ट्रांसफर, दर्शनीय स्थलों की यात्रा, बीमा और सुरक्षा की सुविधा दी जाएगी। हालांकि, स्मारकों के प्रवेश शुल्क, व्यक्तिगत खर्च और टिप्स इसमें शामिल नहीं होंगे। Bharat Gaurav Train
आइआरसीटीसी ने इस यात्रा को ‘वन-स्टाप स्पिरिचुअल और कल्चरल टूरिज्म पैकेज’ के रूप में प्रचारित किया है। यात्रियों को मान्य पहचान पत्र साथ लाने और यात्रा से पहले स्वास्थ्य की जांच कराने की सलाह दी गई है। आरक्षण आइआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट और चंडीगढ़ एवं दिल्ली के क्षेत्रीय कार्यालयों में किया जा सकता है।
















Discussion about this post