बनारसी साड़ी का आकर्षण कोकिला बेन अम्बानी को खींच लाया बनारस

SHARE:

Kokila Ben Ambani

BNP NEWS DESK। Kokila Ben Ambani साड़ी, भारतीय स्त्री का मुख्य परिधान माना जाता है। इस भारतीय पोशाक को अब विदेशों में भी खासा पसंद किया जाता है। भारत आई विदेशी मेहमान भी साड़ी पहनकर भारतीयता का एहसास करती है।

Kokila Ben Ambani  बुनकरों के सम्मान में मनाए जाने वाले विश्व साड़ी दिवस पर बनारसी साड़ी का आकर्षण देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अम्बानी एवं अनिल अंबानी की मां कोकिला बेन अम्बानी को बनारस खींच लाया।

कोकिला बेन अम्बानी अनिल अंबानी की धर्मपत्नी टीना अम्बानी संग बनारस पहुंची और यहां रथयात्रा स्थित जेडीएस के शो रूम पर पहुंची और बनारसी साड़ी की खरीददारी की।
बेहद खूबसूरत दिखने वाली बनारसी साड़ी बहुत मेहनत से बनाई जाती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस पर जरी का काम होता है। बुनकरों के मुताबिक एक बनारसी साड़ी को तैयार करने में 3 कारीगरों की मेहनत लगती है। इन्हें रेशमी धागे से बुनकर तैयार किया जाता है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें