रूस में 17 मार्च को राष्ट्रपति चुनाव, पुतिन का पद पर बरकरार रहना लगभग तय

SHARE:

Vladimir Putin

BNP NEWS DESK।   Vladimir Putin रूस में अगले साल मार्च में राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में खबर है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। अगर वह चुनाव जीतते हैं तो 2030 तक राष्ट्रपति पद पर बने रहेंगे। वह 1999 से सत्ता में बने हुए हैं।

Vladimir Putin   रूस के सांसदों ने बुधवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए पांचवीं बार चुनाव लड़ने का मार्ग प्रशस्त करते हुए देश में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कराने की तारीख 17 मार्च 2024 तय की। 71 वर्षीय पुतिन ने अभी तक चुनाव लड़ने के अपने इरादे की घोषणा नहीं की है लेकिन चुनाव की तारीख तय होने के साथ उनके आगामी दिनों में ऐसा करने की उम्मीद है। पुतिन द्वारा किए गए संवैधानिक सुधारों के तहत वह 2024 में अपना मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद दो बार और छह साल के कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ सकते हैं।
रूस की राजनीति में कड़ी पकड़ बनाए रखने के साथ पुतिन की जीत लगभग तय मानी जा रही है। चुनाव में उन्हें चुनौती देने वाले उनके संभावित आलोचक या तो जेल में बंद हैं या विदेश में रह रहे हैं।

उन्होंने ज्यादातर स्वतंत्र मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। स्वतंत्र जनमत सर्वेक्षणों के अनुसार, यूक्रेन में सैन्य अभियान और निजी सैन्य कंपनी के प्रमुख येवगेनी प्रिगोजिन की बगावत का पुतिन की साख पर कोई असर पड़ता नहीं दिखता है। मार्च में होने वाले चुनाव से पुतिन के कम से कम 2030 तक सत्ता में बने रहने की संभावना है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें