वाराणसी में आंध्र प्रदेश के चार लोगों ने फंदे से लटककर की आत्‍महत्‍या

SHARE:

BNP NEWS DESK।  suicide case वाराणसी में दशाश्वमेध थाने के पांडेय हवेली स्थित कैलाश भवन में गुरुवार को आंध्र प्रदेश के चार लोगों ने नायलान की रस्सी से लटकर जान दे दी। 23 वर्षीय जयराज, 25 साल के राजेश, 50 वर्षीय कोंडा और 45 साल की लावण्या धर्मागुड़म स्ट्रीट, मंडापेटा, जिला ईस्ट गोदावरी, आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे और बीते तीन दिसंबर को कैलाश भवन में रहने आए थे।

suicide case  कैलाश भवन के कर्मियों के अनुसार चारों तीसरे मंजिल पर एक कमरे में ठहरे थे। उन्होंने गुरुवार रात कमरा खाली करने की बात कही थी, लेकिन शाम छह बजे उनके आत्‍महत्‍या करने की जानकारी हुई। मौके पर डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम और एडीसीपी चंद्रकांत मीणा मौके पर पहुंच गए हैं।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें