• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home विशेष

मां तुलजा भवानी के आशीष से तीन अवस्था के रूपों में शिवाजी के दर्शन

बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान में महानाट्य जाणता राजा का 1140वां मंचन

BNPNEWS by BNPNEWS
November 23, 2023
in विशेष
Reading Time: 1 min read
0
Janata Raja

बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान में महानाट्य जाणता राजा का 1140वां मंचन

1.1k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK। Janata Raja संत ज्ञानेश्वर ने अपने ईष्ट पांडुरंग से वह मांग लिया जो वाल्मीकि व व्यास को भी नहीं सूझा। उन्होंने मांगा, ‘जिसे जो चाहिए, वह मिल जाए’ फिर तो माता जीजाशा ने मांगा-हिंदवी स्वराज्य, परतंत्रता की बेड़ियों का नाश और स्वतंत्रता…. ‘लाइ द पांडुरंग माई, तेरे दर पर मैं आई, कृष्ण कन्हाई…’। उन्हें मिला भी। मां तुलजा भवानी के आशीष से मां जीजाऊ की कोख में स्वराज का मोगरा खिला, वीर शिवा ने जन्म लिया और उसके शौर्य-सुगंध से संपूर्ण भारत-भूमि गमक उठी।

Janata Raja बीएचयू के एंफिथिएटर मैदान में मराठी महानाट्य ‘जाणता राजा’ के हिंदी संस्करण का 1140वां मंचन जब बुधवार को हुआ तो दर्शकों से खचाखच भरा पूरा मैदान ‘हर-हर महादेव’ व ‘जय-भवानी’ के उद्घोष से गूंज उठा। पग-पग पर अद्भुत गीत-मराठी संस्कृति को दर्शाते नृत्य, मां तुलजा भवानी की रोमांच भरती तांत्रिक आराधना, वीर शिवाजी के शौर्य बखानते कथानक, प्रभावपूर्ण संवाद, भावानुकूल अभिनय और भव्य किलेनुमा रिवाल्विंग चार मंजिला मंच, ध्वनि-प्रकाश के अद्भुत समन्वय ने दर्शकों को बांधे रखा।

भव्य विशाल मंच पर सजीव हाथी-घोड़ों, ऊंटों, पालकियों, खनखनाती तलवारों, भालों से लैस योद्धाओं के हैरतअंगेज करतब, युद्ध के दृश्यों से यूं लगा जैसे सभी तीन घंटे के लिए 17वीं सदी के महाराष्ट्र में पहुंच गए हों। Janata Raja

मध्यकाल में खिलजी के आक्रमण ने सब तहस-नहस कर दिया

हंसती-खेलती मराठा भूमि, जो हरियाली से लहलहाती थी, खुशियों से खिलखिलाती थी, जहां बलशाली वीर युवा, नीतिवान, विद्वान, बुद्धिमान जन थे, नैतिककता इतनी कि जहां घरों में ताले नहीं लगते थे, में मध्यकाल में खिलजी के आक्रमण ने सब तहस-नहस कर दिया। मराठों की हार ने उनकी दुर्दशा के दिन ला दिए। ऐसे में वर्षानुवर्ष लगभग 250 वर्ष बीत गए। अधर्म, अन्याय, दमन, शोषण से कराहती मराठा भूमि का भाग्य भवानी जीजाऊ के रूप में प्रकट हुआ। Janata Raja

वे शाहजी भाेंसले की गृहलक्ष्मी बनीं। स्वातंत्र्य की इस पुजारिन ने हिंदवी स्वराज्य के स्वप्न देखे और इसे साकार करने को अपने पुत्र वीर शिवाजी को दिए बचपन से वीरता, धार्मिकता, नैतिकता के संस्कार। मावले युवाओं को एकत्र कर वीर शिवाजी ने गोंधन (माता का जगराता) किया, इसमें युद्धकला का प्रदर्शन देख सभी रोमांचित हो उठे। मां जीजाशा के मांगने पर अगली सुबह तोरणगढ़ का किला जीतकर उनके चरणों में रख दिया।

यह भगवा ध्वज सती के संकल्प समान है… सुन फड़क उठे रोम-रोम

माता जीजाशा ने बाल शिवराज को भगवा ध्वज प्रदान करते हुए कहा कि ‘ये ध्वज हाथ में लेना, सती के व्रत समान है। राजे, जिस दिन धरती पर पहली बार सूरज की किरणें पहुंची, उसी दिन इस ध्वज ने जन्म लिया लेकिन यह आज अंधेरे में है, तुम्हें स्वराज का सूरज उगाना है।’ उनका यह संवाद सुन दर्शकों के रोम-रोम फड़क उठे। दूसरे दिन वाराणसी के अतिरिक्त मीरजापुर व भदोही के लोगों ने महानाट्य देखा।

सुंदर संगीत व नृत्य से सजे पारंपरिक गीत बढ़ा रहे कथानक आगे

मां तुलजा भवानी की आरती के बाद महानाट्य में सात पारंपरिक गीत सुंदर संगीत से सजे-बने हैं। गोंधन (माता का जगराता), कोली, कव्वाली, भरुण, कीर्तन, भजन, वाघ्या मुरली प्रसंगों के अनुकूल कथानक को आगे बढ़ाने व दृश्यों को उकेरने में सहायक बने तो अंत में छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक अवसर पर राग भैरवी में गान और नृत्य ने पूरे दृश्य में श्रीराम दरबार सी चमक और वैभव उत्पन्न कर दिया।

तीन अवस्था के रूपों में शिवाजी के दर्शन

महानाट्य में छत्रपति शिवाजी के दर्शन तीन रूपों में होते हैं। तीन कलाकारों ने क्रमश: बाल शिवाजी, राजे यानी तरुण शिवाजी और छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई। तेजस्विनी नागरे (माता जीजाशा), अभिजीत पाटने (छत्रपति शिवाजी महाराज), डा. अजीत राव आप्टे (औरंगजेब), शिवांगी शेडगे (शिवाजी की पहली पत्नी शई बाई साहेब), सुनील बहरे (अफजल खां), योगेश भंडारे (राजे – तरुण शिवाजी), गौरव शिरोड़े (आदिल शाह), महेश अंबेकर (शाहीर) ने महानाट्य के निर्देशक योगेश सिरोले के निर्देशन में अपने अभिनय से महानाट्य में प्राण फूंक दिए।

वीर शिवा जैसे दूरदर्शी नेतृत्व व नीतियों के समर्थन का संकल्प

मध्यांतर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख अनिल ओक ने मैदान में उपस्थित दस हजार से अधिक दर्शकों को छत्रपति शिवाजी जैसे वीर, दूरदर्शी नेतृत्व व नीतियों के समर्थन का संकल्प दिलाया।

दर्शकों ने भुज उठा प्रण लिया भी, ‘मैं…. ईश्वर को साक्षी मानकर शपथ लेता हूं कि अपने देश को विश्व गुरु बनाने के लिए भविष्य में प्रत्येक अवसर पर छत्रपति शिवाजी जैसा राष्ट्रभक्त, योग्य, साहसी और पराक्रमी, जाति-धर्म का मोह न करने वाला, जनहित व देशहित को सर्वाेपरि रखने वाला, दूरदर्शी नेतृत्व ही स्वीकार करूंगा। ऐसी ही नीतियों का समर्थन करूंगा। किसी भी अवसर पर अपने हित के पहले देशहित को महत्व दूंगा।…भारत माता की जय!’

वीर शिवाजी व पं. गागाभट्ट की प्रतिमा लगे काशी में : ब्रजेश पाठक

महानाट्य ‘जाणता राजा’ के काशी में दूसरे दिन हुए 1139वें मंचन में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने महापौर अशोक तिवारी व जिलाधिकारी से आग्रह किया कि आने वाली पीढ़ियों को काशी व छत्रपति शिवाजी महाराज के संबंधों की जानकारी व गौरवशाली अतीत से प्रेरणा देने के लिए वे काशी में महापंडित वेदमूर्ति गागाभट्ट व छत्रपति शिवाजी महाराज के संबंधों को दर्शाती विशाल प्रतिमा किसी उपयुक्त स्थल पर लगवाएं।

उन्होंने युवा दर्शकों का आह्वान किया कि ऐसा संकल्प लेकर जाएं की वीर शिवाजी का भगवा झंडा कभी झुकने न पाएगा। कहा, मुगलों ने हमारी संस्कृति पर हमला कर मिटाने के कई प्रयास किए। इतिहास गवाह है कि हमारी संस्कृति को किस तरह थोड़ा मरोड़ा गया है।

The Review

Janata Raja

संत ज्ञानेश्वर ने अपने ईष्ट पांडुरंग से वह मांग लिया जो वाल्मीकि व व्यास को भी नहीं सूझा। उन्होंने मांगा, ‘जिसे जो चाहिए, वह मिल जाए’

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Sindhi Diaspora
विशेष

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

July 6, 2026
Teejan Bai
विशेष

पंडवानी गायिका डा. तीजन बाई का निधन

July 5, 2026
Battery Management App
विशेष

ई-रिक्शा रोकने वाले तीन चीनी एप सरकार ने एप स्टोर से हटवाए

July 5, 2026
Next Post
Annual sports

बंगाली टोला प्राइमरी स्कूल में आज वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई

Foreign Guests in Kashi

विदेशी मेहमानाें ने क्रूज से देव दीपावली की छटा को खूब निहारा

Buddha Bone Relic

सारनाथ में निकली बुद्ध अस्थि अवशेष की शोभायात्रा

Discussion about this post

Recommended

Turkey Syria Earthquake

भूकंप के बाद ‘चमत्‍कार’ तबाही और फिर जिंदगी को बचाने की जंग

Kanwar Yatra 2025

कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकान संचालकों को लि‍खना होगा नाम

1 year ago
Mithun Chakraborty

बांग्ला फिल्‍म प्रजापति की शूटिंग के लिए मिथुन चक्रवर्ती और देव अधिकारी वाराणसी के अस्‍सी घाट पहुंचे

विशेष सैन्य अभियान का लक्ष्य यूक्रेन का असैन्यीकरण करना और नाजियों से मुक्त कराना है : पुतिन

विशेष सैन्य अभियान का लक्ष्य यूक्रेन का असैन्यीकरण करना और नाजियों से मुक्त कराना है : पुतिन

4 years ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?