12 लाख दीपों से जगमग होंगे गंगा के घाट, लेजर व क्रेकर शो होगा आकर्षण

SHARE:

Dev Diwali 2023

BNP NEWS DESK। Dev diwali 2023  कार्तिक पूर्णिमा के मान-विधान अनुसार 27 नवंबर को देवदीपावली महोत्सव में गंगा के घाटों पर 12 लाख दीप जलाए जाएंगे। इसमें एक लाख गोबर के दीये होंगे। गंगा पार रेती में जगमग होगी तो गांव से शहर तक तालाब व कुंडों पर भी दीप जलाए जाएंगे। प्रशासन की ओर से गंगा पार दीपोत्सव के लिए 20 सेक्टर बनाए गए हैं। समितियों को अलग-अलग जिम्मेदारी भी दी गई है।
Devdiwali 2023 श्रीविश्वनाथ धाम के गंगा द्वार व चेतसिंह घाट पर लाइट-एंड साउंड विद प्रोजेक्शन होलोग्राफिक शो आयोजित होगा। इसमें धार्मिक आख्यान प्रदर्शित किए जाएंगे। इसे काशी-विश्वनाथ-गंगा से जोड़ कर दिखाया जाएगा। शो 25 से 30 मिनट का होगा। इसे कुछ अंतराल पर कई बार दिखाया जाएगा। क्रेकर शो आकर्षण का केंद्र होगा। इसके अलावा रेती में ग्रीन आतिशबाजी की जाएगी।

कतर में सैनिकों की रिहाई की कामना से पुष्कर तालाब पर जलेंगे दीप

देव दीपावली के पावन पर्व पर इस बार 27 नवंबर को असि स्थित पुष्कर तालाब पर कतर में फांसी की सजा पाए भारतीय नौसैनिकों की रिहाई की कामना को लेकर पुष्कर तीर्थ तालाब पर 5100 दीप जलाए जाएंगे। उनकी रिहाई के लिए विराजमान भगवान ब्रह्मा एवं काशीपुराधिपति भगवान शिव से प्रार्थना की जाएगी।
जागृति फाउंडेशन के महासचिव रामयश मिश्र ने बताया कि कतर सरकार ने हमारे भारतीय सैनिकों को फांसी की सजा दी गई है। इसे लेकर भारत सरकार गंभीर है और उनकी रिहाई के लिए पूरा प्रयास कर रही है। इसे देखते हुए इस बार देव दीपावली पर यह आयोजन किया जाएगा।

गंगा महोत्सव में बहेंगी संगीत की धाराएं

देव दीपावली महोत्सव के आधार आयोजन गंगा महोत्सव का हरिप्रबोधिनी एकादशी पर गुरुवार से शुभारंभ हुआ। अबकी खास यह कि गंगा के समानांतर संगीत की दो समानांतर धाराएं प्रवाहित होंगी। राजघाट पर आयोजित मुख्य आयोजन में पांच दिनों (23 से 27 नवंबर) तक ख्यात कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। इसमें अलग-अलग दिनों में पद्मश्री मालिनी अवस्थी, पद्मश्री पद्मजा रेड्डी, मन्नू यादव समेत दो दर्जन कलाकार मंच पर होंगे।
इसके अलावा डा. राजेंद्र प्रसाद घाट पर काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के विजेता कलाकार 23 से 26 नवंबर तक अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
राजघाट पर महोत्सव का शुभारंभ श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल व आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु दीप जलाकर करेंगे। डा. राजेंद्र प्रसाद घाट पर महापौर अशोक तिवारी व विधायक डा. नीलकंठ तिवारी श्रीगणेश किया।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें