चिकनगुनिया की नई वैक्सीन स्वास्थ्य क्षेत्र में लाएगी क्रांति

SHARE:

chikungunya vaccine

BNP NEWS DESK। chikungunya vaccine दुनिया की पहली सिंगल डोज चिकनगुनिया वैक्सीन इक्स्चिक एक बड़े स्वास्थ्य खतरे को कम करने और दुनिया भर में चिकनगुनिया के लाखों मामलों को रोकने की क्षमता रखती है। इसे लेकर गुरुवार को आई रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।
chikungunya vaccine फ्रांसीसी बायोटेक कंपनी वलनेवा द्वारा विकसित वैक्सीन को हाल ही में अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के उन व्यक्तियों के लिए मंजूरी दी है, जिन्हें चिकनगुनिया वायरस के संपर्क में आने का खतरा है। चिकनगुनिया वायरस के कारण होने वाली बीमारी की रोकथाम के लिए, इक्स्चिक 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के वयस्कों में उपयोग के लिए एक सिंगल डोज टीका है।
डेटा और एनालिटिक्स कंपनी ग्लोबलडेटा में संक्रामक रोग विश्लेषक स्टेफनी कुर्डच ने कहा कि चिकनगुनिया के लिए वर्तमान में कोई उपचार विकल्प नहीं है। रोकथाम भी मच्छर के काटने से बचाव पर निर्भर करता है। इसलिए इक्स्चिक की मंजूरी एक महत्वपूर्ण जरूरत को पूरा करेगी। इसमें लाखों लोगों के जीवन को लाभ पहुंचाने की क्षमता है। वलनेवा के महत्वपूर्ण चरण तीन के डेटा ने टीकाकरण के 28 दिन बाद और टीकाकरण के छह महीने बाद सकारात्मक सेरोरेस्पांस दरों का प्रदर्शन किया, जो समय के साथ एंटीबाडी प्रतिक्रियाओं को बनाए रखने की वैक्सीन की क्षमता को प्रदर्शित करता है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें