हर काम करने का पैशन होना चाहिए : अभिनेत्री सनी लियोनी

SHARE:

sunny leone

BNP NEWS DESK।  sunny leone अगर मौका मिला तो धार्मिक फिल्में करूंगी लेकिन इस तरह की फिल्में बहुत सोच-समझकर करनी चाहिए। यह कहना है ग्लैमरस फिल्म अभिनेत्री सनी लियोनी का।

sunny leone  अभिषेक सिंह (आइएएस) के म्यूजिक एल्बम जिसमें वह खुद काम कर रही हैं के प्रमोशन के लिए वाराणसी पहुंचीं अभिनेत्री ने जगतगंज स्थित होटल कामेश हट में मीडिया से बात की।
उन्होंने कहा कि हर काम करने का पैशन होना चाहिए। दिल से किया जाने वाला हर काम अच्छा होता है। अपनी काशी यात्रा को लेकर वह बेहद उत्साहित रहीं। बताया कि गंगा में नाव की सैर करने के साथ चाय पिएंगी और बनारसी पान भी खाएंगी।

अपनी क्रिकेट की दीवानगी को भी जाहिर किया। विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत की जीत और फाइनल मैच के लिए शुभकामना दी।
अपने एलबम के बारे में अभिषेक सिंह ने बताया कि इसके गीत युवा पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए शूट किए गए हैं।

मस्ती भरे गीतों को उन्होंने खुद लिखा, कंपोज किया और गाया भी है। उनका कहना है कि फिल्मों में काम करने का उनका मन पहले से था। कोई प्लटेफार्म नहीं मिल पा रहा था। उनका कहना है कि जिंदगी में सपने देखने चाहिए और उसे पूरा करने के लिए प्रयास भी करना चाहिए।

अभिषेक सिंह के साथ सनी लियोनी ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया और गंगा आरती देखा।
गंगा सेवा निधि द्वारा दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व विख्यात मां गंगा की आरती में आज अभिनेत्री सनी लियोनी शामिल होने पहुंची।

मां गंगा का वैदिक रीति से पूजन किया साथ ही मां भगवती की आरती देख मंत्रमुग्ध हो गई।
दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की दैनिक आरती में यहां देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं पर्यटक पहुंचते हैं तो वही बॉलीवुड से जुड़े सितारों का भी जमघट लगा रहता है।

गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी,सचिव सुरजीत सिंह, ट्रस्ट सचिव हनुमान यादव द्वारा अंगवस्त्र मोमेंटो व प्रसाद से स्वागत किया गया। लगभग एक घंटे तक दशाश्वमेध घाट पर मौजूद रही सनी लियोनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु व पर्यटक मौजूद रहे।

हाल ही में आईएएस की नौकरी से इस्तीफा देने के बाद चर्चा में आए अभिषेक सिंह का एक्ट्रेस सनी लियोनी के साथ नया म्यूजिक एलबम बुधवार को मुंबई में लांच हुआ है।

वहीं इसी क्रम में गुरुवार को अभिषेक सिंह एक्ट्रेस सनी लियोनी के साथ वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया। इसके बाद उन्होंने एक प्रेस कॅान्फ्रेस की।

इस दौरान सनी लियोनी ने सबको थैंक्यू कहा और दिल का सिंबल बनाकर सभी का आभार व्यक्त किया।

https://varanasitoday.com/entertainment/sunny-leone-and-former-ias-abhishek-singh-reached-varanasi-465829?infinitescroll=1
हाल ही में आईएएस की नौकरी से इस्तीफा देने के बाद चर्चा में आए अभिषेक सिंह का एक्ट्रेस सनी लियोनी के साथ नया म्यूजिक एलबम बुधवार को मुंबई में लांच हुआ है।

वहीं इसी क्रम में गुरुवार को अभिषेक सिंह एक्ट्रेस सनी लियोनी के साथ वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया। इसके बाद उन्होंने एक प्रेस कॅान्फ्रेस की। इस दौरान सनी लियोनी ने सबको थैंक्यू कहा और दिल का सिंबल बनाकर सभी का आभार व्यक्त किया।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें