गुजरात में भाजपा की सरकार, हिमाचल में कांग्रेस से कड़ी टक्कर

SHARE:

Exit Poll Results 2022

BNP NEWS DESK।  Exit Poll Results 2022  गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव-2022 के रिजल्ट आने में अभी तीन दिन बाकी हैं, लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल के मुताबिक, गुजरात में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है।   Exit Poll Results 2022   वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में उसे कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। एग्जिट पोल के नतीजों से गुजरात की तस्वीर तो काफी हद तक साफ हो गई है, लेकिन हिमाचल में इस बार बीजेपी और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है।

हिमाचल प्रदेश में सर्वे

Exit Poll Results 2022   इंडिया टीवी ने अपने सर्वे में हिमाचल प्रदेश में भाजपा को 35-40 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। इसने कांग्रेस को 26 से 31 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। आप को इसने एक भी सीट नहीं दी है। अन्य को 3 सीटें मिलने का अनुमान है।
न्यूड एक्स ने इस राज्य में भाजपा को 32 से 40 जबकि कांग्रेस 27-34 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। इसने भी आप को शून्य सीटें दी है। टाइम्स नाऊ ने भाजपा को 34 से 42 जबकि कांग्रेस को 24-32 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।

गुजरात में सर्वे

टाइम्स नाऊ के एग्जिट पोल में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाती नजर आ रही है। एग्जिट पोल की मानें, तो भाजपा को 131 सीट, कांग्रेस को 41 सीट, आप को 6 सीटें, जबकि अन्य को 4 सीट मिलने का अनुमान है।
टीवी 9 भारतवर्ष के एग्जिट पोल में गुजरात चुनाव में भाजपा को 125-130 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं, कांग्रेस को 40 से 50 और आप को केवल 3-5 सीटें मिलने का अनुमान जताया है, जबकि अन्य के खाते में 3 से 7 सीटें जाती नजर आ रही है।
रिपब्लिक न्यूज के एग्जिट पोल में भाजपा के पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी का अनुमान जताया गया है। एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 128 से 148 सीट, कांग्रेस को 30-42 सीट, आप को 2 से 10 सीटें, जबकि अन्य को 0 से 3 सीट मिलने का अनुमान है।

कब-कब हुई वोटिंग

बता दें कि गुजरात में पहले चरण के लिए 1 दिसंबर को 19 जिलों की 89 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए। वहीं, दूसरे चरण में शेष 14 जिलों की बची हुई 93 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। पहले चरण में जहां, 833 उम्मीदवार मैदान में थे, वहीं दूसरे चरण में 833 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। बता दें कि हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को वोटिंग हुई थी।

गुजरात : पिछली बार क्या थे नतीजे

2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 182 में से 99 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं। 2012 के मुकाबले भाजपा को 16 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा था। वहीं, कांग्रेस ने 77 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2012 के मुकाबले कांग्रेस को 16 सीटों का फायदा मिला था। बीजेपी ने विजय रूपाणी को मुख्यमंत्री बनाया था, लेकिन सितंबर 2021 में रूपाणी ने इस्तीफा दे दिया और उनकी जगह भूपेंद्र पटेल को सीएम बनाया गया था।

हिमाचल प्रदेश : बीजेपी को मिली थीं 44 सीटें 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की 68 सीटों के लिए 9 नवंबर को वोटिंग हुई थी। बीजेपी ने 44 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस 21 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। 3 सीटें अन्य के खाते में गई थीं। 2012 के मुकाबले बीजेपी को 18 सीटों का फायदा हुआ था, जबकि कांग्रेस को 15 सीटों का नुकसान। बीजेपी का वोट शेयर 48.8% था। वहीं कांग्रेस का वोट शेयर 41.7% था। बता दें कि बीजेपी ने जयराम ठाकुर को हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया था।

2017 में गुजरात के लिए किसका एग्जिट पोल था सबसे सटीक

विधानसभा चुनाव के बाद भी कई न्यूज एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किया था। इसमें ज्यादातर ने दावा किया था कि गुजरात में BJP की सरकार बन रही है। हालांकि, सीटों का अनुमान जरूर सबने अलग-अलग किया था। सबसे सटीक अनुमान इंडिया टुडे एक्सिस का था। उन्होंने बीजेपी को 99-113 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था। वहीं, कांग्रेस को 68 से 82 सीटें मिलने की उम्मीद जताई थी। जब नतीजे आए तो बीजेपी को 99 और कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather