मकान मालिक संग लूडो खेलती पत्नी, एक दिन खुद को ही हार गई

SHARE:

Ludo Game

BNP NEWS DESK।  Ludo Game उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मकान मालिक से लूडो के खेल में एक महिला ने खुद को दांव पर लगाया और हार गई। इसके बाद राजस्थान के जयपुर में मजदूरी करने वाले अपने पति को संदेश भेजा कि वह अब उसका चक्कर छोड़ दे। आकर लिखा-पढ़ी कर ले। पीड़ित पति ने पुलिस से हस्तक्षेप की गुहार लगाई है।

Ludo Game  महिला का पति दूसरे शहर में काम करता है, जबकि महिला किराए के मकान में रहती थी। वहीं पर वह अपने मकान मालिक के साथ लूडो और ताश खेलती थी Ludo Game   जब लूडो में वह अपने सारे पैसे और जेवर हार गई तो उसने खुद को भी दांव पर लगा दिया और फिर खुद को भी हार गई।

पत्नी ने फोन करके पति को कहा- अब यहां मत आना

पति के मुताबिक उसकी पत्नी ने खुद इस बात की जानकारी उसे दी। साथ ही ये भी कहा कि अब यहां मत आना। अगर तुम यहां आए, तो ये लोग तुम्हें मार देंगे। पति अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए पुलिस से गुहार लगा रहा है।
वहीं पत्नी इन सारी बातों को गलत बता रही है। पत्नी का कहना है कि उसका पति उसे मारता-पीटता है। वह दूसरों के घरों में काम करके अपने बच्चों को पाल रही है। पति उसे पैसे तक नहीं भेजता है।

पति बाहर रहकर मजदूरी करता है

मामला प्रतापगढ़ के देवकली थाना क्षेत्र का है। पत्नी का नाम रन्नू है। उसका पति उमेश जयपुर और दिल्ली में मजदूरी करता है। दंपती के दो बच्चे भी हैं। उमेश करीब 1 साल पहले प्रतापगढ़ से मजदूरी करने बाहर गया था।
पति ने बताया कि उसके बाहर जाने के बाद से ही उसकी पत्नी को लूडो और ताश खेलने की आदत हो गई। रविवार को उमेश ने पुलिस से मामले की शिकायत की। उसका कहना है कि किसी भी हाल में उसे अपना परिवार वापस चाहिए।

पति बोला- रन्नू ने ही दी खेल में हारने की जानकारी

उमेश ने पुलिस को बताया, ‘पत्नी रन्नू लूडो और ताश खेलती है। मैं पैसे के लिए बाहर काम करता हूं। पत्नी जब पैसे मांगती है, मैं भेज देता हूं। मुझे ये नहीं पता था वह पैसे उड़ाने के लिए मांग रही है। मजदूरी में बॉन्ड होने के चलते मैं घर कम आ पाता था। इसलिए मुझे इन बातों की जानकारी भी नहीं थी। कुछ दिन पहले पत्नी ने फोन करके जुए में खुद को हार जाने की बात कही थी। तब उसने मुझसे ये भी कहा था, तुम यहां आओगे तो ये लोग तुम्हें मार देंगे।’

मेरा पूरा घर बर्बाद हो जाएगा, पत्नी वापस दिला दीजिए

उमेश ने आगे बताया, ‘उसके बाद से मैं लगातार अपनी पत्नी से संपर्क करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन मेरी उससे बात नहीं हो पा रही थी। मैंने अपने मकान मालिक को फोन किया, लेकिन उनसे भी मेरी बात नहीं हो पाई। किसी तरह मैंने अपने मकान मालिक की मां से बात की तब उन्होंने मुझे बताया कि उनका बेटा भी घर से गायब है।

मुझे काम से छुट्टी भी नहीं मिल पा रही थी। किसी तरह मैं रविवार को प्रतापगढ़ पहुंचा। उसके बाद सीधे थाना आया हूं। मैं अपनी पत्नी को वापस लाना चाहता हूं। मेरे दो बच्चे हैं। मेरा पूरा घर बर्बाद हो जाएगा।’

पत्नी का दावा- पति मुझे मारता है, पैसे नहीं देता

इस पूरे मामले के बाद पत्नी रन्नू भी सामने आई है। उसने पुलिस को बताया, ‘मैं कहीं नहीं गई थी, अपने घर पर ही थी। मेरा पति झूठ बोल रहा है। वह हम लोगों के साथ मारपीट करता है। घर चलाने के लिए भी पैसे नहीं देता है। वह काफी समय से घर तक नहीं आया। अब आया है तो ये सब बोल रहा है। मुझे लूडो और ताश खेलना आता ही नहीं है, फिर मैं हार कहां से जाऊंगी। मैं तो यहां लोगों के घरों में काम करके किसी तरह जिंदगी गुजर-बसर कर रही हूं।’

मकान मालिक को तलाश रही पुलिस

इस मामले में सीओ सिटी शुभेंदु गौतम ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा, ‘हमने पति और पत्नी की बात सुनी है। पूछताछ की जा रही है, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पति का कहना है कि ये पूरा मामला पैसों के लेनदेन का है। यह बात भी सामने आ रही है कि पति ने पैसे उधार ले रखे थे। हम लोग मकान मालिक से भी बात करने की कोशिश कर रहे हैं।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather