BNP NEWS DESK। Police Encounter लखनऊ में लड़की को चौथी मंजिल से फेंकने के आरोपी सूफियान को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा है। दुबग्गा इलाके में हुई मुठभेड़ में सूफियान के पैर में गोली लगी है। घायल सूफियान को KGMU के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सुबह ही पुलिस कमिश्नर की ओर से सूफियान पर 25 हजार का इनाम घोषित हुआ था।
Police Encounter आरोपी सूफियान और उसका परिवार मंगलवार रात घटना के बाद से फरार था। शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सूफियान दुबग्गा क्षेत्र में है। मुखबिर की सूचना पर ACP काकोरी DK सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस से घिरता देख सूफियान भागने लगा। इसी बीच पकड़ने के लिए पुलिस ने गोली चलाई। गोली उसके पैर में लगी।
लड़की को प्रेमी ने फेंका, धर्म परिवर्तन का आरोप
लड़की के परिजनों ने कहा कि सूफियान उनकी बेटी पर धर्म बदलने का दबाव बना रहा था। परिवार ने पुलिस में जो शिकायत की है, उसके मुताबिक दुबग्गा में रहने वाली निधि गुप्ता (19) और सूफियान में प्रेम संबंध था। लड़की के परिजनों को जब इस बात का पता चला तो वे विरोध करने सूफियान के घर पहुंचे। लड़की के पिता रवि गुप्ता ने कहा- सूफियान ने निधि को 4 मंजिल से नीचे फेंक दिया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने किया प्रदर्शन, आरोपी पर कार्रवाई की मांग
निधि के शव का 3 डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमॉर्टम किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। बिसरा सुरक्षित रखा गया। बुधवार दोपहर को निधि का शव डूडा कॉलोनी उसके आवास पर लाया गया। इस दौरान परिजनों और मोहल्ले वालों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपी सूफियान और उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पिता बोले- बेटी का ब्रेनवॉश करता था सूफियान
पुलिस ने बताया कि घटना रविवार को लखनऊ के दुबग्गा इलाके में हुई। दुबग्गा के ब्लॉक 41 में रवि गुप्ता परिवार के साथ रहते हैं। ब्लॉक 40 में सूफियान और उसका परिवार रहता है।
रवि गुप्ता ने कहा, “सूफियान ने बेटी निधि को एक मोबाइल दिया था। सूफियान उसका ब्रेनवॉश कर रहा था। वो बेटी को इस्लाम अपनाने के लिए बरगला रहा था। हमने सूफियान के घरवालों से इसकी शिकायत की, मगर उसके परिवार ने कुछ भी सुनने से मना कर दिया। विवाद भी हुआ। इसी बीच निधि छत पर चली गई। उसके पीछे सूफियान भी भागता हुआ गया था।








