बांग्लादेश में प्रेमी ने हिंदू लड़की को दी खौफनाक मौत, नाले में बहाए बॉडी पार्ट्स

SHARE:

Murder in Bangladesh

BNP NEWS DESK। Murder in Bangladesh  दिल्ली में हुए श्रद्धा वाकर मर्डर केस में एक के बाद एक कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. वहीं अब बांग्लादेश में ठीक ऐसी ही एक घटना सामने आई है. फर्स्ट पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, अबू बकर नाम के एक शख्स ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी ने अपनी हिंदू प्रेमिका का सिर काट दिया. फिर उसके शव के टुकड़े किए और बॉडी पार्ट्स को नाले में बहा दिया. रैपिड एक्शन फोर्स ने फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Murder in Bangladesh   रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी का नाम अबु बकर है और मारी गई महिला का नाम कविता रानी बताया जा रहा है. आरोपी ने पुलिस को बताया है कि दोनों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था. इसी बात से तंग आकर उसने घटना को अंजाम दिया.

पुलिस ने कहा- दोनों रिलेशन में थे

बांग्लादेश पुलिस ने बताया- कविता और अबु रिलेशन में थे। कविता को पहले यह पता नहीं था कि अबु शादीशुदा है. अबु ने उसे कभी यह बताया भी नहीं. जब लड़की को यह पता लगा कि अबु ने उसे धोखा दिया है तो उसने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों में रोज लड़ाई होने लगी.

इसके बाद अबु ने कविता को रास्ते से हटाने का फैसला किया। पहले सिर काटकर कत्ल किया। इसके बाद शरीर के 3 टुकड़े किए और एक बैग में रख दिए। बाद में उन्हें नाले में बहा दिया.

पहले से शादीशुदा बताया जा रहा है आरोपी

वॉयस ऑफ बांग्लादेश की एक पोस्ट के मुताबिक, पुलिस को प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कवित को अबु के शादीशुदा होने की बात पता चल गई थी. इस वजह से दोनों के बीच विवाद हुआ था. स्थानीय पुलिस का कहना है कि अबु और कविता रिलेशनशिप में थे. कविता को अबू ने बताया था कि वो सिंगल है. लेकिन कुछ वक्त बाद उसे पता चला कि अबू उसे धोखा दे रहा है और पहले से शादीशुदा है. इसके बाद दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होने लगी.

आरोपी ने बॉडी पार्ट्स को नाले में बहाया

बताया जा रहा है कि राज खुलने के बाद अबू ने कविता को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. ए. बॉडी पार्ट्स को उसने प्लास्टिक बैग में रखा और बाद में नाले में बहा दिया

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें