Shraddha Murder Case : श्रद्धा का कातिल आफताब मुस्लिम नहीं है, बल्कि…!

SHARE:

Shraddha Murder Case

BNP NEWS DESK। Shraddha Murder Case  दिल्ली में दिल दहलाने वाले श्रद्धा हत्याकांड में पुलिस लगातार जंगलों की खाक छान रही है। युवती की बॉडी के कई पार्ट अभी मिले नही हैं। सबसे महत्वपूर्ण उसका सिर नहीं मिला है। महरौली पुलिस को आरोपी की महज 5 दिन की रिमांड मिली है, जिनमें से 1 दिन कल समाप्त हो गया। आफताब अमीन पूनावाला का परिवार खोजा समुदाय से ताल्लुक रखता है। खोजा समुदाय गुजरात का एक व्यापारी समुदाय से आता है। इस समुदाय के लोगों ने कुछ सदी पहले इस्लाम को स्वीकार कर लिया था और मुसलमान बन गए थे।

बाकी बचे 4 दिनों में मृतका के सिर के अलावा बॉडी के दूसरे पार्ट और जिस धारदार हथियार से उसके बॉडी को 35 टुकड़ों में काटा गया था, उसकी बरामदगी भी काफी महत्वपूर्ण है। पांच महीने पहले हुई इस वारदात में पुलिस हरसंभव सबूत इकट्ठा करने में जुटी है, जिससे यह मामला केवल गिरफ्तारी तक ही ना रह जाए।

जब कोर्ट में केस जाए तो मजबूती के साथ सारे सबूत पेश किए जा सकें। इधर सोशल मीडिया पर आफताब पूनावाला के नाम को लेकर बहस छिड़ी है। किसी का कहना है कि आफताब मुसलमान है तो कोई उसे पारसी बता रहा है।

सवाल यह है कि श्रद्धा कातिल मुस्लिम या पारसी?

Shraddha Murder Case  श्रद्धा वाकर के 35 टुकड़े करने वाले लिव इन पार्टनर का पूरा नाम आफताब अमीन पूनावाला है। आफताब का परिवार मुसलमान है न कि पारसी। आफताब का परिवार काफी पहले धर्मांतरण करके मुसलमान बना था। वहीं श्रद्धा वाकर का परिवार कोली समुदाय का है।

आम लोग सहित सियासी गलियारों से भी आफताब के कुकृत्य को लेकर रोष देखने को मिल रहा है। लेकिन, इस बीच पूरे मामले को लेकर मजहबी लबादा भी पहना दिया गया है। दरअसल, अब इस बात को लेकर बहस शुरू हो चुकी है कि वो मुस्लिम था की पारसी ? इस बहस को जन्म देने के लिए तर्क दिया जा रहा है कि पुनावाला पारसी में भी लगता और कोई दोमत नहीं है कि मुस्लिमों में भी लगता है। अब ऐसे में सवाल यह है कि श्रद्धा कतिल मुस्लिम या पारसी?

वहीं, सोशल मीडिया पर कई लोग सामने आए हैं, जो आफताब पुनावाला को पारसी बता रहे हैं और कह रहे हैं कि आफताब को मुस्लिम इसलिए बताया जा रहा है, ताकि मुस्लिमों को बदनाम किया जा सकें, जबकि सच्चाई यह है कि वो मुस्लिम नहीं, बल्कि पारसी है। सोशल मीडिया पर लोग इस बात की पुष्टि करने क लिए तरह-तरह के तर्क दे रहे हैं। आइए, हम आपको कुछ ट्वीट दिखाते हैं। हालांकि, इस बीच आफताब ने इंस्टा पोस्ट के जरिए यह साफ कर दिया है कि वो पारसी नहीं, बल्कि मुस्लिम हैं , लेकिन बावजूद इसके सोशल मीडिया पर इस बहस को जन्म दे दिया गया है, ताकि मामले को नया एंगल दे दिया जा सकें।

गुजरात के व्यापारी समुदाय हुआ करता था

आफताब अमीन पूनावाला का परिवार खोजा समुदाय से ताल्लुक रखता है। खोजा समुदाय गुजरात का एक व्यापारी समुदाय से आता है। इस समुदाय के लोगों ने कुछ सदी पहले इस्लाम को स्वीकार कर लिया था और मुसलमान बन गए थे।

कौन होते हैं खोजा समुदाय के मुसलमान

खोजा समुदाय के लोग शिया और सुन्नी दोनों इस्लाम को मानते हैं। हालांकि अधिकांश खोजा समुदाय से कंवर्ट हुए मुसलमान इस्माइली शिया के धार्मिक कानून को मानते हैं लेकिन बड़ी संख्या में खोजा इस्ना अशरी शियों की भी है।

गुजरात और महाराष्ट्र में पाए जाते हैं

कुछ खोजा समुदाय के मुसलमान सुन्नी इस्लाम को भी मानते हैं। खोजा समुदाय के मुसलमान सबसे ज्यादा गुजरात में पाए जाते हैं क्योंकि उन्होंने कई दशकों पहले यहीं से इस्लाम अपनाया था। यहां से कई परिवार पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में शिफ्ट हो गए, जिसके बाद इनका विस्तार महाराष्ट्र में भी हो गया। खोजा समुदाय के मुस्लिम परिवार पूर्वी अफ्रीकी देशों में भी बसे हुए हैं।

यह भी पढ़ें : Shraddha Murder Case : कसाई आफताब ने 23 हजार में 300 लीटर का फ्रिज खरीदा था

यह भी पढ़ें : Shraddha Murder Case : डेटिंग एप से हुई थी आफताब और श्रद्धा में दोस्ती

यह भी पढ़ें : श्रद्धा मर्डर केस : मर्डर से पहले आफताब ने लिया था जंगल के पास फ्लैट

 

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather