केरल में दो महिलाओं का अपहरण कर दी बलि, पुलिस को शक-आरोपी दंपती ने खाया मांस- देखें Video

SHARE:

Murder in kerala

BNP NEWS DESK। Murder in kerala केरल के पथानामथिट्टा Pathanamthitta जिले के तिरुवल्ला में मानव बलि का संदिग्ध मामला सामने आया है। यहां दो महिलाओं की एक दंपति ने हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आशंका है कि काले जादू के शक में ये हत्याएं की गई हैं। उन्हें इस घर में दफना दिया गया था। इन महिलाओं को दोस्ती झांसा देकर अपहृत किया और फिर बलि दे डाली। पुलिस को शक है कि आरोपी दंपती ने बलि देने के बाद महिलाओं का मांस भी खाया।

दो महिलाओं की बलि चढ़ाने के मामले में सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। दोनों महिलाओं की हत्या के बाद आरोपियों ने उनके शवों के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे। उनमें से एक महिला के ब्रेस्ट्स काटकर आरोपियों ने रख लिए थे। वे इससे खास अनुष्ठान करने वाले थे। दोनों महिलाओं की बली देने के तीन आरोपी हैं। इनमें से दो दंपति हैं।

आरोपी दंपति ने अधिक धन दौलत पाने के लालच में दोनों महिलाओं की बली थी। दोनों को आरोपी ने पोर्न फिल्म में काम करने का लालच दिया था। दंपति ने गला काटकर महिलाओं की हत्या की। इसके बाद एक महिला के ब्रेस्ट्स काटकर रख लिया। फिर अपने घर की दीवारों और फर्श पर महिलाओं के खून के छींटे मारे।

सिर फोड़ गुप्तांगों में डाल दिया चाकू

केरल पुलिस Kerala Police की रिमांड रिपोर्ट के अनुसार पीड़ितों में से एक रोसलिन को अश्लील फिल्म में काम करने के लिए पठानमथिट्टा लाया गया था। उसे 10 लाख रुपए देने का लालच दिया गया था। वह आरोपी दंपति के घर पहुंची तो शूटिंग का हिस्सा बताकर उसके हाथ पैर बांध दिए गए। इसके बाद आरोपियों में से एक लैला ने पीड़िता का सिर फोड़ दिया और उसके गुप्तांगों में चाकू डाल दिया।

कुछ देर तक आरोपियों ने महिला को यातना दी, इसके बाद गला काटकर उसकी हत्या कर दी। दूसरे आरोपी भागवल ने पीड़िता के ब्रेस्ट्स काट दिया और गुप्त अनुष्ठान के हिस्से के रूप में सुरक्षित रख लिया। महिला को बहला-फुसलाकर घर ले जाने वाले मोहम्मद शफी समेत सभी आरोपियों ने बाद में शव के टुकड़े कर घर के पास गड्ढों में गाड़ दिए।

पद्मा के शव के किए 56 टुकड़े

दूसरी पीड़िता पद्मा 26 सितंबर को लापता हो गई थी। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि पद्मा को उसी दिन एक कार में ले जाया जा रहा था। शफी उसे आरोपी दंपति के घर ले गया था। उसे भी पोर्न फिल्म में काम करने के लिए 15,000 रुपए ऑफर किए गए थे। घर पहुंचने पर पद्मा ने पैसे मांगे, जिसके बाद आरोपियों से उसकी बहस हो गई। आरोपी ने प्लास्टिक की रस्सी से उसका गला घोटा, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसे एक कमरे में ले जाया गया। शफी ने उसके गुप्तांगों में चाकू डाला और बाद में गला काटकर हत्या कर दी। तीनों आरोपियों ने उसके शव को 56 टुकड़ों में काट कर गड्ढों में दबा दिया था।

शवों के टुकड़ों के डीएनए टेस्ट किए जा रहे

गड्ढों से निकाल गए शवों के टुकड़ों के डीएनए टेस्ट किए जा रहे हैं। वैज्ञानिक तरीके से हत्या की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है। कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त नागराजू चकिलम ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में खुलासा किया कि इस घिनौनी हत्या के पीछे शफी मुख्य साजिशकर्ता था। उसने पैसे का लालच देकर दंपति को अपनी साजिश में शामिल किया था। शफी रेप के एक मामले में भी आरोपी है। इस बीच तीनों आरोपियों भागवल, लैला और शफी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें