डोंट टच मॉय बॉडी, आई एम मेल, बंगाल में प्रदर्शन के बीच शुभेंदु अधिकारी का वीडियो वायरल

SHARE:

Subhendu Adhikari

BNP News Desk। Subhendu Adhikari  बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी को राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ तक भाजपा के मार्च के दौरान संतरागाछी जाने की कोशिश करते समय हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह एक महिला पुलिस कर्मी से उन्हें टच करने से मना करते दिखाई दिए।
हिंसक प्रदर्शन के बीच Subhendu Adhikari   का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। महिला पुलिस कर्मी को अधिकारी कहते हुए दिख रहे हैं- डोंट टच मॉय बॉडी, यू आर फीमेल.. आई एम मेल।
मंगलवार को कोलकाता की सड़कों पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच पुलिस की तीखी झड़प देखने को मिली। भाजपा के ‘नबन्ना अभियान’ के दौरान कोलकाता की सड़कों पर जमकर हंगामा हुआ। पुलिस की गाड़ी पर आग लगा दी गई। पुलिस टीम पथराव भी हुआ। जवाब में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस टीम ने लाठीचार्ज किया। इस हिंसक प्रदर्शन के दौरान पुलिस टीम ने भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी समेत कई प्रदर्शनकारी नेताओं को हिरासत में लिया। इस बीच भाजपा नेता अधिकारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। महिला पुलिस कर्मी को अधिकारी कहते हुए दिख रहे हैं- डोंट टच मॉय बॉडी, यू आर लेडी.. आई एम मेल।
दरअसल, महिला पुलिस कर्मी साथी पुलिस टीम के साथ प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही थी। इस बीच वो भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी से टकरा गई। इस पर अधिकारी तपाक से बोले- “मेरे शरीर को मत छुओ। आप महिला हैं, तो मैं पुरुष हूं।” दरअसल, अधिकारी के इस वीडियो को टीएमसी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है- भाजपा के 56 इंच वाले सीने के मॉडल का पर्दाफाश।

https://twitter.com/SuvenduWB/status/1568875381373161473?t=jcvIuhdP24vwTW6kajlYFQ&s=08

गौरतलब है कि ममता बनर्जी सरकार के मुख्यालय ‘नबन्ना’ की ओर मार्च कर रहे भाजपा के कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। भाजपा राज्य की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर मार्च कर रही है।
पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े
मंगलवार को भाजपा नेताओं के नबन्ना अभियान के दौरान हावड़ा ब्रिज के पास प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा कर्मी के बीच भिड़ंत भी सामने आई। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की वैन में आग लगा दी। इसके बाद भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जवाब में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया।
महिला पुलिस कर्मी साथी पुलिस टीम के साथ प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही थी। इस बीच वो भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी से टकरा गई। इस पर अधिकारी तपाक से बोले- “मेरे शरीर को मत छुओ। आप महिला हैं, तो मैं पुरुष हूं।” भाजपा के ‘नबन्ना अभियान’ के दौरान कोलकाता की सड़कों पर जमकर हंगामा हुआ। पुलिस की गाड़ी पर आग लगा दी गई। पुलिस टीम पथराव भी हुआ। जवाब में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस टीम ने लाठीचार्ज किया। इस हिंसक प्रदर्शन के दौरान पुलिस टीम ने भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी समेत कई प्रदर्शनकारी नेताओं को हिरासत में लिया।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather