बंगाल में नबान्न चलो रैली में पुलिस ने शुभेंदु अधिकारी को हिरासत में लिया

SHARE:

Nabanna Chalo Rally

BNP News Desk।  Nabanna Chalo Rally पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को नाबन्न अभियान के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच राज्य के कई क्षेत्रों में जमकर झड़प देखी गई। इधर, पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई में भाजपा के कई बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। नबान्न (कोलकाता स्थित राज्य सचिवालय) जाने की कोशिश में जुटे बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी को बंगाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

प्रशासन की अनुमति के बिना बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ता नबान्न चलो रैली निकाल रहे हैं। जिसमें कई जगहों पर बीजेपी वर्कर्स और पुलिस के बीच झड़प हुई। अब नबान्न (कोलकाता स्थित राज्य सचिवालय) जाने की कोशिश में जुटे बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी को बंगाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ बीजेपी आज नबान्न चलो रैली निकाल रही है। हालांकि बंगाल पुलिस ने इस रैली की अनुमति नहीं दी है। प्रशासन की अनुमति के बिना भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। जिसके बाद राज्य में कई जगहों पर बीजेपी वर्कर्स और पुलिस के बीच झड़प हुई।

जिसके बाद बंगाल पुलिस ने बीजेपी के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। अब नबान्न (कोलकाता स्थित राज्य सचिवालय) जाने की कोशिश में जुटे बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी को बंगाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

https://twitter.com/DebasreeBJP/status/1569599354000019456?t=aJ-UVh1G3pmiHG8IZ_F8dA&s=19

Nabanna Chalo Rally समाचार एजेंसी ने बीजेपी वर्कर्स और पुलिस के बीच झड़प का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में बंगाल पुलिस के जवान बीजेपी वर्कर्स को रोकने की कोशिश करते दिख रहे हैं। लेकिन बीजेपी कार्यकर्ता पुलिस की घेरेबंदी को पार कर आगे जाने की कोशिश करते दिखे।

जिसके बाद बंगाल पुलिस के जवानों ने बीजेपी के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के जवानों के बीच यह झड़प रानीगंज रेलवे स्टेशन के पास हुआ। इधर बीजेपी के नबान्न चलो अभियान के तहत कोलकाता में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से धारा 144 लगा दी गई है।

बीजेपी नेता ने कहा- 20 कार्यकर्ताओं को जवानों ने रोका

इधर दुर्गापुर रेलवे स्टेशन पर भी बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ता नवान्न चलो रैली के लिए ट्रेन से पहुंचे। दुर्गापुर में उन्हें पुलिस के जवानों ने रोकने की कोशिश की। बीजेपी नेता अभिजीत दत्ता ने बताया कि हमलोग सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ दुर्गापुर स्टेशन पर पहुंचे। जहां पर करीब 20 कार्यकर्ताओं को पुलिस के जवानों ने रोका। नवान्न चलो रैली को लेकर बंगाल के अन्य शहरों से भी बीजेपी के कार्यकर्ता कोलकाता पहुंच रहे हैं।

क्या है नाबन्न चलो अभियान

भाजपा ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार की भ्रष्ट गतिविधियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। खबर है कि पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी। भाजपा के प्रदेश प्रमुख सुकांत मजूमदार ने कहा कि राज्य की पुलिस टीएमसी कैडर की तरह बर्ताव कर रही है। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि सचिवालय तक मार्च के लिए उन्हें इजाजत नहीं दी गई थी।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather