बीएनपी न्यूज डेस्क। Vikram Vedha ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर ‘विक्रम वेधा’ की घोषणा के बाद से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विक्रम वेधा का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म में दोनों का रोल काफी धमाकेदार लग रहा है। ऋतिक का लुक तो काफी खूंखार नजर आ रहा है।
ऋतिक और सैफ के फर्स्ट लुक आने के बाद से ही प्रशंसक 2017 में आई तमिल फिल्म ‘विक्रम वेधा’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक में आर माधवन और विजय सेतुपति की जगह में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान को देखने के लिए बेहद उत्साहित। फैंस के बीच बड़े पर्दे पर ऋतिक-सैफ की जोड़ी को देखने के क्रेज को मद्देनजर रखते हुए मेकर्स ने आज यानी बुधवार को इसका टीजर रिलीज कर दिया है।
Vikram Vedha एक मिनट 46 सेकंड लंबे टीजर ने फैंस को उत्साहित कर दिया है। जी हां, सीटीमार डायलॉग्स, एक्शन सीक्वेंस और हाई इमोशनल ड्रामा ने सबको हिलाकर रख दिया है। कुल मिलाकर, विक्रम वेधा का टीजर एंटरटेनमेंट का एक कम्प्लिट पैकेज है। खलनायक के किरदार में ऋतिक रोशन और एक पुलिस वाले के रूप में सैफ अली खान की जोड़ी कमाल लग रही है। फैंस भी दोनों को बड़े पर्दे पर देख झूम उठे हैं।
क्या है कहानी
‘विक्रम वेधा’ की कहानी पुलिस और गैंगस्टर की कहानी है. जिसमें सैफ अली खान सख्त पुलिस वाले का रोल निभा रहे हैं और ऋतिक रोशन गैंग्स्टर के रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में विक्रम सैफ अली खान का नाम है और वेधा ऋतिक रोशन का नाम है। जहां वेधा -एक मास्टर स्टोरीटेलर विक्रम को कहानियों की एक सीरीज के माध्यम से परतों को हटाने में मदद करता है।फिल्म की कहानी अच्छाई वर्जेस बुराई के तर्ज पर तैयार की गई है।
साउथ फिल्म की है रीमेक
आपको बता दें, ऋतिक और सैफ की फिल्म इस ही नाम ही साउथ इंडियन फिल्म की रीमेक है. साउथ इंडियन फिल्म में आर माधवन और विजय सेतुपति अहम किरदारों में नजर आए थे। ‘विक्रम वेधा’ को गुलशन कुमार, टी-सीरीज फिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा फ्राइडे फिल्मवर्क्स और YNOT स्टूडियोज के सहयोग से प्रस्तुत किया गया है. ये फिल्म दुनियाभर में 30 सितंबर 2022 को रिलीज होगी।
The Review
Vikram Vedha
Vikram Vedha एक मिनट 46 सेकंड लंबे टीजर ने फैंस को उत्साहित कर दिया है। जी हां, सीटीमार डायलॉग्स, एक्शन सीक्वेंस और हाई इमोशनल ड्रामा ने सबको हिलाकर रख दिया है।
















Discussion about this post