• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home राजनीति

इस्तीफा नहीं देंगे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, राजनीति उठापटक का क्रम जारी

महाराष्ट्र का राजनीतिक घटनाक्रम विधानसभा भंग करने की ओर बढ़ रहा था

BNPNEWS by BNPNEWS
June 22, 2022
in राजनीति
Reading Time: 1 min read
0
Mahrashtra Crisis

महाराष्ट्र विधानसभा में 30 जून को बहुमत परीक्षण होगा।

26
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। Political Events of Maharashtra, शिवसेना ने आज साफ कर दिया है कि उद्धव ठाकरे फिलहाल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे। यदि अवसर मिला तो वह विधानसभा में अपना बहुमत सिद्ध करके दिखाएंगे। लेकिन दूसरी ओर मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ‘वर्षा’ से निकलने के पहले उद्धव ठाकरे ने वहां मौजूद विधायकों से भावुक होकर यह भी कहा कि जो जाना चाहे, जा सकता है।
बुधवार को दिन भर चली राजनीतिक उठापटक के बीच देर शाम शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने स्पष्ट कर दिया कि किसी ने भी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को अपने पद से इस्तीफा देने की सलाह नहीं दी है। राउत ने राकांपा अध्यक्ष शरद पवार, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ एवं बालासाहब थोरात द्वारा उद्धव ठाकरे को दिए गए समर्थन पर उनका आभार भी व्यक्त किया।

राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री को पद की कोई मोहमाया नहीं है। इसलिए वह अब मुख्यमंत्री का सरकारी बंगला ‘वर्षा’ छोड़कर अपनी निजी निवास ‘मातोश्री’ पर रहने जा रहे हैं। लेकिन राउत का यह बयान आने के कुछ घंटे पहले खुद उन्होंने ही ट्वीट किया था कि महाराष्ट्र का राजनीतिक घटनाक्रम विधानसभा भंग करने की ओर बढ़ रहा था।
संजय राउत का यह ट्वीट एवं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का अपना सरकारी बंगला छोड़ना इस बात का संकेत है कि शिवसेना को सत्ता जाने का आभास हो गया है।
लेकिन वह इस्तीफा देकर सत्ता नहीं जाने देना चाहते। वह विधानसभा में अपना बहुमत सिद्ध करने का मौका छोड़ना नहीं चाहते। यानी संघर्ष करते हुए दिखना चाहते हैं। राउत ने अपने एक ट्वीट में इस बात के भी संकेत दिए हैं। उन्होंने लिखा है कि हां, संघर्ष करेंगे। राउत ने प्रेस से भी बात करते हुए कहा कि हम लड़ने वाले लोग हैं। अंतिम विजय सत्य की ही होगी। लेकिन शिवसेना की बदली रणनीति का कारण विधानसभा उपाध्यक्ष राकांपा का होना है। महाविकास आघाड़ी मान रही है कि यदि विधानसभा में बहुमत सिद्ध करने की नौबत आई तो उपाध्यक्ष कई तकनीकी कारण बताकर भाजपा और एकनाथ शिंदे के मंसूबों पर पानी फेर सकते हैं, या नई सरकार बनने में अधिक से अधिक विलंब कर सकते हैं। क्योंकि गुवाहाटी में एकनाथ शिंदे के साथ अभी भी सिर्फ शिवसेना के इतने विधायक नजर नहीं आ रहे हैं कि वे दलबदल कानून का दायरा से बाहर हो गए हों, और अपने समर्थक विधायकों का एक अलग गुट बनाकर उसे ही असली शिवसेना साबित कर सकें।
एकनाथ शिंदे के साथ 20 जून की रात सूरत गए विधायकों में से कुछ वापस उद्धव के खेमे में लौट चुके हैं। इसलिए उद्धव को यह उम्मीद भी है कि उनकी भावनात्मक अपील काम कर गई तो शिंदे के खेमे में गए कुछ विधायक और वापस आ सकें तो शिंदे को दलबदल कानून का दायरा तोड़ने में मुश्किल हो सकती है।

बागी शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे द्वारा वर्तमान शिवसेना के हिंदुत्व के एजेंडे से हटने का आरोप लगाया गया है। बुधवार को सांसद भावना गवली ने भी इसी ओर इशारा करते हुए एक पत्र उद्धव ठाकरे को लिखा है। उद्धव ने अपने संबोधन में हिंदुत्व के मुद्दे पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि ये सवाल उठाए जा रहे हैं कि ये बालासाहब ठाकरे वाली शिवसेना है या नहीं ? ये हिंदुत्व पर चलनेवाली शिवसेना है या नहीं ? ये सवाल उठाने वाले लोगों को समझ लेना चाहिए कि शिवसेना और हिंदुत्व एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इन्हें अलग करके नहीं देखा जा सकता। हिंदुत्व के मुद्दे पर विधानसभा में बात करनेवाला मैं अकेला मुख्यमंत्री था। हम हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर अयोध्या गए। कुछ दिन पहले आदित्य ठाकरे (उद्धव के पुत्र) भी कई विधायकों, सांसदों एवं शिवसैनिकों के साथ अयोध्या जाकर आए। बालासाहब के विचारों को हम ही आगे लेकर जा रहे हैं।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Larissa Neri
राजनीति

वोट-चोरी पर ब्राजील की माडल बोली-कभी भारत नहीं आई

November 7, 2025
Rahul Gandhi
राजनीति

पिंटू सेंगर हत्याकांड में आरोपित की गाड़ी से गए राहुल, उठे सवाल

October 18, 2025
Priyanka Vadra
राजनीति

पीआर, इंटरनेट मीडिया व इवेंट मैनेजमेंट बंद कर देश हित मे काम करे नेता : प्रियंका

October 13, 2025
Next Post
Sanjay Gandhi, Death Anniversary,

Sanjay Gandhi Death Anniversary: संजय को देखकर कोई अपनी घड़ी मिला सकता था

Kanpur Violence, SIT Probe,

कानपुर हिंसाः एसआईटी जांच में होश उड़ाने वाली खुलासे, हिंसा में पाकिस्तानी कनेक्शन

Mukesh Khanna, Bhishma Pitamah,

'भीष्म पितामह' के विवाह न करने का निर्णय, 64 साल में भी हैं कंवारे

Discussion about this post

Recommended

Azamgarh Lok Sabha by election

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के लिए 23 को मतदान, त्रिकोणीय घमासान

4 years ago
Bhadaini murder case

विशाल और उसके सगे छोटे भाई प्रशांत ने रची थी पांच मर्डर की साजिश

1 year ago
recruitment of agniveer

अब साल में दो बार होगी अग्निवीरों की भर्ती

प्रशांत किशोर ने कांग्रेस का ऑफर ठुकराया, राहुल को अच्‍छे लगे कई सुझाव

प्रशांत किशोर ने कांग्रेस का ऑफर ठुकराया, राहुल को अच्‍छे लगे कई सुझाव

4 years ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?