BNP NEWS DESK। Vande Bharat Sleeper वाराणसी में शनिवार को रेलवे के एक बड़े कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी को कई बड़ी सौगातें दीं। बनारस स्टेशन (मंडुवाडीह) पर आयोजित समारोह में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन और वाराणसी से राजातालाब व काशी से प्रयागराज के बीच 10 मेमू सेवाओं का शुभारंभ किया गया। साथ हीदिल्ली-वाराणसी-पटना बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की घोषणा भी की गई।
नौजवानों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी
Vande Bharat Sleeper रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आप लोग थोड़ा ताकत के साथ बोलिए। देश के सांसद, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बनारस-प्रयाग में मौजूद कैबिनेट के सभी मंत्रियों, विधायकों का मैं प्रणाम करता हूं।
उन्होंने कहा कि आज बनारस में 10 मेमू सर्विसेज का आरंभ हो रहा है। शहर बड़े हो जाते हैं तो एक कोने से दूसरे कोने तक जाने के लिए नए यातायात की जरूरत पड़ती है। इसलिए प्रधानमंत्री ने स्वयं यह पहल की कि बनारस में नई मेमू सेवा शुरू हो। यह सेवा बनारस सिटी, बनारस कैंट, बनारस स्टेशन, भुल्लनपुर, हरदतपुर और राजातालाब को जोड़ेगी। सुबह से शाम तक चलने वाली इस सेवा से नौजवानों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। प्रयागराज रामबाग से भी दो सेवाएं जुड़ेंगी।
वंदे भारत स्लीपर पर उन्होंने कहा कि इसमें यात्रियों और स्टाफ दोनों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। लोको पायलट के लिए केबिन में टॉयलेट, स्टाफ के लिए अलग बर्थ और यात्रियों के लिए नई डिजाइन की सीढ़ियां बनाई गई हैं ताकि फिसलने की समस्या न हो। यह ट्रेन रात में बनारस में सोइए और सुबह दिल्ली में जागिए वाली सुविधा देगी।
उन्होंने बताया कि छात्रों के लिए मासिक सीजन टिकट (MST) वाराणसी सिटी से राजातालाब तक मात्र 95 रुपये और बनारस से प्रयागराज रामबाग तक मात्र 220 रुपये का होगा।
तीसरी घोषणा बुलेट ट्रेन को लेकर की। प्रधानमंत्री ने नॉर्थ कॉरिडोर को मंजूरी दी है, जो दिल्ली-आगरा-कानपुर-लखनऊ-अयोध्या-वाराणसी-प्रयागराज होते हुए पटना तक जाएगा। इससे दिल्ली से आगरा 59 मिनट, दिल्ली से कानपुर 1 घंटा 45 मिनट, दिल्ली से लखनऊ 2 घंटा 12 मिनट, बनारस से लखनऊ 1 घंटा 21 मिनट, बनारस से पटना 1 घंटा और बनारस से दिल्ली 3 घंटा 35 मिनट में तय होगी। पूरा निर्माण मेक इन इंडिया के तहत होगा।
सरदार पटेल की जयंती पर रेल उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम पू रे भारत को एकता के सूत्र में जोड़ रही
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वंदे भारत स्लीपर और दो अन्य ट्रेन सेवाओं के शुभारंभ के अवसर पर बाबा विश्वनाथ की पावन धरा पर आए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का मैं स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय रेल को आधुनिक स्वरूप मिला है। उन्होंने कहा कि आज का दिन महत्वपूर्ण है। अखंड भारत के शिल्पी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रेल उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम पूरे भारत को एकता के सूत्र में जोड़ रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले आधा ब्रॉड गेज और आधा मीटर गेज रहता था, अब सभी लाइनें ब्रॉड गेज और इलेक्ट्रिफाइड हो चुकी हैं।
वंदे भारत स्लीपर 8 से 9 घंटे में काशी से दिल्ली की दूरी तय करेगी, जिससे श्रम और समय दोनों बचेगा। 15 फरवरी 2019 को देश की पहली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी चली थी, अब स्लीपर वंदे भारत आध्यात्मिक राजधानी काशी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि बनारस से राजातालाब तक मेमू सेवा स्थानीय नागरिकों के लिए है, जिसमें मात्र 95 रुपये में महीने भर यात्रा हो सकेगी।
काशी-प्रयागराज मेमू सेवा से दो पवित्र नगरियां जुड़ेंगी, जो छात्रों, व्यापारियों और अधिवक्ताओं के लिए वरदान है।
उन्होंने कहा कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का 1000 किलोमीटर से अधिक हिस्सा अकेले उत्तर प्रदेश में है। यूपी के 157 स्टेशन आधुनिक होकर एयरपोर्ट लाउंज जैसे बन गए हैं। यह दीपावली और छठ से पहले काशीवासियों के लिए दोहरी सौगात है।Vande Bharat Sleeper
वाराणसी से वंदे भारत स्लीपर, 10 मेमू सेवा और बुलेट ट्रेन का ऐलान
वाराणसी में शनिवार को रेलवे के एक बड़े कार्यक्र
म में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी को कई बड़ी सौगातें दीं। बनारस स्टेशन (मंडुवाडीह) पर आयोजित समारोह में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन और वाराणसी से राजातालाब व काशी से प्रयागराज के बीच 10 मेमू सेवाओं का शुभारंभ किया गया। साथ ही दिल्ली-वाराणसी-पटना बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की घोषणा भी की गई।
नौजवानों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आप लोग थोड़ा ताकत के साथ बोलिए। देश के सांसद, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बनारस-प्रयाग में मौजूद कैबिनेट के सभी मंत्रियों, विधायकों का मैं प्रणाम करता हूं।
उन्होंने कहा कि आज बनारस में 10 मेमू सर्विसेज का आरंभ हो रहा है। शहर बड़े हो जाते हैं तो एक कोने से दूसरे कोने तक जाने के लिए नए यातायात की जरूरत पड़ती है। इसलिए प्रधानमंत्री ने स्वयं यह पहल की कि बनारस में नई मेमू सेवा शुरू हो। यह सेवा बनारस सिटी, बनारस कैंट, बनारस स्टेशन, भुल्लनपुर, हरदतपुर और राजातालाब को जोड़ेगी। सुबह से शाम तक चलने वाली इस सेवा से नौजवानों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। प्रयागराज रामबाग से भी दो सेवाएं जुड़ेंगी।
वंदे भारत स्लीपर पर उन्होंने कहा कि इसमें यात्रियों और स्टाफ दोनों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। लोको पायलट के लिए केबिन में टॉयलेट, स्टाफ के लिए अलग बर्थ और यात्रियों के लिए नई डिजाइन की सीढ़ियां बनाई गई हैं ताकि फिसलने की समस्या न हो। यह ट्रेन रात में बनारस में सोइए और सुबह दिल्ली में जागिए वाली सुविधा देगी।
उन्होंने बताया कि छात्रों के लिए मासिक सीजन टिकट (MST) वाराणसी सिटी से राजातालाब तक मात्र 95 रुपये और बनारस से प्रयागराज रामबाग तक मात्र 220 रुपये का होगा।
तीसरी घोषणा बुलेट ट्रेन को लेकर की। प्रधानमंत्री ने नॉर्थ कॉरिडोर को मंजूरी दी है, जो दिल्ली-आगरा-कानपुर-लखनऊ-अयोध्या-वाराणसी-प्रयागराज होते हुए पटना तक जाएगा। इससे दिल्ली से आगरा 59 मिनट, दिल्ली से कानपुर 1 घंटा 45 मिनट, दिल्ली से लखनऊ 2 घंटा 12 मिनट, बनारस से लखनऊ 1 घंटा 21 मिनट, बनारस से पटना 1 घंटा और बनारस से दिल्ली 3 घंटा 35 मिनट में तय होगी। पूरा निर्माण मेक इन इंडिया के तहत होगा।
सरदार पटेल की जयंती पर रेल उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम पूरे भारत को एकता के सूत्र में जोड़ रही
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वंदे भारत स्लीपर और दो अन्य ट्रेन सेवाओं के शुभारंभ के अवसर पर बाबा विश्वनाथ की पावन धरा पर आए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का मैं स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय रेल को आधुनिक स्वरूप मिला है। उन्होंने कहा कि आज का दिन महत्वपूर्ण है। अखंड भारत के शिल्पी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रेल उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम पूरे भारत को एकता के सूत्र में जोड़ रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले आधा ब्रॉड गेज और आधा मीटर गेज रहता था, अब सभी लाइनें ब्रॉड गेज और इलेक्ट्रिफाइड हो चुकी हैं। वंदे भारत स्लीपर 8 से 9 घंटे में काशी से दिल्ली की दूरी तय करेगी, जिससे श्रम और समय दोनों बचेगा। 15 फरवरी 2019 को देश की पहली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी चली थी, अब स्लीपर वंदे भारत आध्यात्मिक राजधानी काशी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जोड़ेगी।
उन्होंने कहा कि बनारस से राजातालाब तक मेमू सेवा स्थानीय नागरिकों के लिए है, जिसमें मात्र 95 रुपये में महीने भर यात्रा हो सकेगी। काशी-प्रयागराज मेमू सेवा से दो पवित्र नगरियां जुड़ेंगी, जो छात्रों, व्यापारियों और अधिवक्ताओं के लिए वरदान है।
उन्होंने कहा कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का 1000 किलोमीटर से अधिक हिस्सा अकेले उत्तर प्रदेश में है। यूपी के 157 स्टेशन आधुनिक होकर एयरपोर्ट लाउंज जैसे बन गए हैं। यह दीपावली और छठ से पहले काशीवासियों के लिए दोहरी सौगात है। Vande Bharat Sleeper







