वाराणसी के शिवाय सिंह वेस्टर्न यूथ शतरंज चैंपियनशिप के उपविजेता बने

SHARE:

Eastern Youth Chess Championship

BNP NEWS DESK। Eastern Youth Chess Championship   22 से 31 अक्टूबर तक अहमदाबाद , गुजरात के राजपथ क्लब में सम्पन्न हुई वेस्टर्न यूथ शतरंज चैंपियनशिप 2026 में वाराणसी के शिवाय सिंह ने धमाकेदार प्रदर्शन कर अंडर 10 आयुवर्ग में चैंपियन के बराबर अंक अर्जित किए मगर आधा अंक बुखोल्ज़ प्वाइंट कम होने के कारण उपविजेता घोषित हुए , शिवाय इस वर्ष लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे ।

Eastern Youth Chess Championship  फीडे इंटरनेशनल टूर्नामेंट के ओपन वर्ग में चैंपियन , सीबीएसई जोनल 2026 अंडर 19 में चैंपियन , 9 वर्ष की उम्र में 1900 से ज्यादा रेटिंग प्राप्त करना , और अब वेस्टर्न यूथ चैंपियनशिप में उपविजेता का खिताब जीत वाराणसी , उत्तरप्रदेश तथा भारत का नाम रोशन किया है ।

मात्र 9 वर्ष की उम्र में ये उपलब्धि हासिल करना इनकी अतुलनीय प्रतिभा को दर्शाता है । शिवाय अभी कक्षा 4 में अध्ययनरत है और द आर्यन इंटरनेशनल स्कूल वाराणसी के छात्र हैं । शिवाय का लक्ष्य शतरंज में ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल कर भारत की मुख्य टीम में स्थान प्राप्त करना है , जिसके लिए ये दिन रात परिश्रम कर रहे है ।

शिवाय की इस उपलब्धि पर देश प्रदेश के तमाम खिलाड़ियों, पदाधिकारियों ने बधाईयां तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। Eastern Youth Chess Championship

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather