नशे के बहाने जीवन की गहरी पड़ताल प्रस्तुत कर गया ‘पियक्कड़’

SHARE:

Arth Theatre Festival

BNP NEWS DESK।  Arth Theatre Festival वाराणसी में रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के प्रेक्षागृह में शनिवार को दो दिवसीय अर्थ थिएटर फेस्टिवल का शुभारंभ हुआ। पहले दिन ख्यात अभिनेता मकरंद देशपांडे द्वारा लिखित एवं निर्देशित हिंदी नाटक ‘पियक्कड़’ और नादिरा जहीर बब्बर द्वारा रचित “विद लव आपकी सैयारा” नाटकों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को बांधे रखा।

Arth Theatre Festival   ‘पियक्कड़’ में अपने लाजवाब अभिनय से मकरंद देशपांडे ने नशे के बहाने जीवन की गहरी दार्शनिक पड़ताल प्रस्तुत किया तो ‘विद लव आपकी सैयारा’ में जूही बब्बर सोनी ने हास्य, आत्मीयता शायरी और दिल को छू लेने वाले विचारों के माध्यम से रिश्तों, परिवार और दोस्ती, प्यार और समाज में महिलाओं पर थोपी जाने वाली उम्मीदों को लेकर एक अनूठा नजरिया साझा किया।

“पियक्कड़” की प्रस्तुति में मकरंद देशपांडे ने दर्शकों को नशे की दुनिया से आगे ले जाकर मानवीय संवेदनाओं, अकेलेपन, मन की नाजुकता और स्वतंत्रता की तलाश से रूबरू कराया। ‘दिव्य पियक्कड़ सिद्धांत’ के माध्यम से एक सच्चे दार्शनिक खोजी ‘पियक्कड़’ और सामान्य शराबी ‘बेवड़े’ के बीच का अंतर रेखांकित किया। कलाकार ने शुरुआत से ही मंच और दर्शकों के बीच की पारंपरिक दूरी को समाप्त कर सीधे दर्शकों से संवाद स्थापित किया।

प्रस्तुति के दौरान सत्य और पलायन के बीच झूलता मुख्य किरदार धीरे-धीरे अपनी वास्तविक जिंदगी और कल्पना के संसार के बीच की सीमाओं को धुंधला करता जाता है। यही द्वंद्व ‘पियक्कड़’ को महज शराब पर आधारित कहानी के बजाय मानव मन और अस्तित्व की दार्शनिक पड़ताल वाली एकल प्रस्तुति बनाता है।

विद लव आपकी सैयारा में जूही बब्बर ने अपने अभिनय की छाप छोड़ी और बेहद दिलचस्प संवादात्मक शैली से दर्शकों को सैयारा की जिंदगी का हिस्सा बना लिया। Arth Theatre Festival

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather