सारनाथ पहुंचे वियतनाम के भिक्षु व कुत्ता आलोक का सम्मान

SHARE:

Monks in Sarnath
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

BNP NEWS DESK। Monks in Sarnath विश्व में करुणा और शांति का संदेश लेकर वियतनामी बौद्ध भिक्षु भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ बुधवार को पहुंचे। बौद्ध मठों में पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत किया गया। वियतनामी भिक्षु के साथ पदयात्रा में शामिल कुत्ता आलोक भी शामिल रहा।

 

Monks in Sarnath वियतनाम के भिक्षु पन्नकारा पांच सदस्यीय दल के साथ सुबह 10 बजे सारनाथ धम्म शिक्षण केंद्र पहुंचे। दर्जनों बौद्ध भिक्षुओं ने गुलाब की पंखुड़ियों की बौछार कर स्वागत किया। शिक्षण केंद्र के प्रभारी भिक्षु चंदिमा ने भिक्षु पन्नकारा थेरो के साथ भगवान बुद्ध की पूजा की।

 

भिक्षु पन्नकारा ने कहा कि शांति के लिए मन की चैतन्यता पर काम करना आवश्यक है। यह साधना ध्यान से संभव है। इस अवसर पर भिक्षु चंदिमा ने भिक्षु पन्नकारा को पत्थर की भगवान बुद्ध की प्रतिमा और सम्राट अशोक का चिह्न देकर सम्मानित किया।

मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर में भी भिक्षु पन्नकारा का स्वागत किया गया। केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान में भिक्षु पन्नकारा ने कहा कि वे विश्व में शांति, अहिंसा, करुणा और सौहार्द का संदेश देने के लिए यात्रा कर रहे हैं। Monks in Sarnath

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें