2030 तक तीसरी बड़ी आर्थिकी बनने की राह पर भारत

SHARE:

Indian Economy

BNP NEWS DESK। Indian Economy भारत इस समय दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और यह 2030 तक तीसरी सबसे बड़ी आर्थिकी बनने की राह पर है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 2030 तक 7.3 ट्रिलियन डालर के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के साथ भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिकी बन जाएगा।
बयान के अनुसार, भारत की आर्थिक वृद्धि वैश्विक ध्यान आकर्षित कर रही है और वर्तमान विकास चरण निर्णायक नीतिगत निर्णय, संरचनात्मक सुधार और भारत की गहरी वैश्विक एकीकरण की ताकत को दर्शाता है। Indian Economy
हालिया आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के दौरान जीडीपी की वृद्धि दर 8.2 प्रतिशत रही है जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 5.6 प्रतिशत थी।
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत थी जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 6.5 प्रतिशत थी। जीडीपी वृद्धि में अर्थव्यवस्था के प्रत्येक क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। Indian Economy

अक्टूबर 2025 में खुदरा महंगाई में उल्लेखनीय नरमी रही है जो अर्थव्यवस्था की मजबूत बुनियाद और प्रभावी मूल्य प्रबंधन उपायों को दर्शाती है। पिछले महीने खुदरा महंगाई 0.25 प्रतिशत रही है जो मौजूदा सीरीज में सबसे निचला स्तर है।
महंगाई दर लगातार आरबीआइ के लक्षित दायरे में बनी हुई है। महंगाई में कमी आरबीआइ के रेपो रेट को 5.50 प्रतिशत पर बनाए रखने के निर्णय के अनुरूप है, जो मूल्य स्थिरता और विकास संभावनाओं में विश्वास को दर्शाता है। Indian Economy

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather