• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, June 5, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home खेल

रवींद्र जडेजा ने भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचाया

मेहमान टीम ने दूसरी पारी में सात विकेट खोकर बनाए मात्र 93 रन

BNPNEWS by BNPNEWS
November 15, 2025
in खेल
Reading Time: 1 min read
0
Kolkata Test

रवींद्र जडेजा ने भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचाया

12
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK। Kolkata Test  एक मुसीबत से बाहर निकले नहीं कि उससे भी बड़ी मुसीबत गले आ पड़ी। शनिवार को कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका का यही हाल रहा। 159 रनों पर सिमटने के बाद दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर सिमोन हार्मर (4/30) व तेज गेंदबाज मार्को जेनसेन (3/35) ने भारत को भी 189 रनों पर समेटकर अपनी टीम की मैच में वापसी करा दी, लेकिन उसके बाद रवींद्र जडेजा (4/29) व कुलदीप यादव (2/12) ने जबर्दस्त गेंदबाजी कर अफ्रीकी टीम को पहले से भी बड़ी मुसीबत में डालते हुए हार की दहलीज पर ला खड़ा किया है। अक्षर पटेल ने भी एक विकेट झटका। इसने यह भी संकेत दे दिया है कि ईडन की पिच अब स्पिनरों के अनुकूल हो गई है।

Kolkata Test  दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में 93 रन पर सात विकेट गिर चुके हैं और वह मात्र 63 रनों की बढ़त बना पाया है। कप्तान तेंबा वाबुमा (अविजित 29) किसी तरह मोर्चा संभाले हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका पर 1991 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने के बाद टेस्ट की एक पारी में न्यूनतम स्कोर पर सिमटने का खतरा भी मंडरा रहा है, जोकि 130 है।
संयोगवश भारत ने ही दक्षिण अफ्रीका को 2018 में केपटाउन में उस स्कोर पर समेटा था। वर्तमान टेस्ट की पहली पारी में अफ्रीकी टीम द्वारा बनाया गया 159 रन उसका द्वितीय न्यूनतम स्कोर है।

जडेजा का जवाब नहीं

भारत में कपिल देव के बाद सबसे बेहतरीन आलराउंडर नि:संदेह रवींद्र जडेजा हैं। जडेजा टेस्ट, वनडे, टी-20 से लेकर आइपीएल तक में लगातार हरफनमौला प्रदर्शन करते आए हैं। शनिवार सुबह ही उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स से राजस्थान रायल्स में स्थानांतरित किए जाने की पुष्टि हुई और उसके कुछ देर बाद ही जडेजा ने चार विकेट चटकाकर अपनी उपयोगिता फिर से साबित कर दी।

टेस्ट में 4,000 रन व 300 विकेट लेने वाले चौथे खिलाड़ी बने

जडेजा कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन टेस्ट में 4,000 रन बनाने व 300 विकेट लेने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए। कपिल देव के बाद वे भारत से ऐसे दूसरे खिलाड़ी हैं।
अपना 88वां टेस्ट खेल रहे जडेजा (27) के शनिवार को ईडन गार्डेंस में 10 रन बनाते ही टेस्ट में 4,000 रन पूरे हो गए। जडेजा के अब 342 विकेट हैं। जडेजा से पहले कपिल देव, इयान बाथम और डेनियल विटोरी यह उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर चुके हैं। Kolkata Test

गले की अकडन के कारण रिटायर्ड आउट हुए कप्तान गिल

भारतीय कप्तान शुभमन गिल (04) बल्लेबाजी के दौरान गले में अचानक हुई अड़कन के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए और दोबारा बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। गिल ने हार्मर की गेंद पर बेहतरीन स्वीप लगाकर बैकवर्ड स्क्वायर के ऊपर से चौका जड़ा, लेकिन शाट के तुरंत बाद उनके गले में अकडन आ गई।
फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे और गिल की जांच की।
उनकी सलाह पर जोखिम नहीं उठाते हुए गिल पवेलियन लौट गए। गिल अगर गले की अकडन के कारण वापस नहीं लौटे होते व 50 रन और बना लेते तो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 2025-27 सत्र में 1,000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बन जाते। गिल की आठ टेस्ट की 14 पारियों में इस समय 950 रन हैं, जिनमें पांच शतक व छह अर्धशतक शामिल हैं।

ईडन में एक दिन में विकेट गिरने का बना रिकार्ड

ईडन गार्डेंस में दूसरे दिन भी विकेटों की झड़ी लगी रही। शनिवार को कुल 16 विकेट (गिल के रिटायर्ड हर्ट समेत) गिरे, जो इस ग्राउंड में एक दिन में सर्वाधिक है। इनमें नौ भारत व सात दक्षिण अफ्रीका के हैं। इससे पहले 2019 में ईडन में बांग्लादेश के विरुद्ध देश के पहले डे-नाइट टेस्ट मैच के पहले दिन 13 विकेट गिरे थे। वर्तमान टेस्ट के पहले दो दिन कुल 27 विकेट गिरे हैं।

टेस्ट क्रिकेट में एक दिन में सर्वाधिक विकेट गिरने का रिकार्ड सन् 1902 में आस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में खेले गए टेस्ट में बना था, जहां पहले दिन 25 विकेट गिरे थे। 123 साल पुराना यह रिकार्ड आज भी कायम है। वहीं 2021 में भारत-बांग्लादेश के बीच चेन्नई में हुए टेस्ट के दूसरे दिन 17 विकेट गिरे थे, जिनमें से 14 विकेट तेज गेंदबाजों ने झटके थे।

27 विकेट गिरे, पर एक अर्धशतक तक नहीं

कोलकाता टेस्ट इस मामले में भी बेहद अनूठा है कि अब तक 27 विकेट गिर चुके हैं लेकिन कोई बल्लेबाज शतक तो दूर, अर्धशतक तक नहीं जड़ पाया है। अब तक सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 39 रन हैं, जो केएल राहुल ने बनाया है। Kolkata Test

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Divya Shakti Trophy
खेल

उत्तर प्रदेश में दिव्यांगों के खेलकूद के अनुकूल है वातावरण: गिरीश यादव

December 20, 2025
FIFA World Cup
खेल

मेक्सिको-द. अफ्रीका की भिड़ंत से होगा विश्व का आगाज

December 7, 2025
Ranchi One Day
खेल

रोहित और कोहली की पहले वन डे में कड़ी परीक्षा

November 29, 2025
Next Post
IPL 2026

केकेआर के पास सर्वाधिक पर्स उपलब्ध

Magh Mela 2026

माघ मेले में प्रवेश से पहले संदिग्धों की पहचान करेगा एआई

Rohini Acharya

लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने छोड़ी राजनीति व परिवार

Discussion about this post

Recommended

Raipur TripleIT

रायपुर ट्रिपलआइटी के छात्र ने 36 छात्राओं की एआइ से बनाई अश्लील फोटो

8 months ago
Fraud in mnrega

बंगाल में अब मनरेगा में व्यापक फर्जीवाड़ा

टैक्सटाइल सेक्टर पर जीएसटी : महंगाई से पेट भरना मुश्किल था 1 जनवरी 2022 से तन ढकना भी हो जाएगा महंगा

टैक्सटाइल सेक्टर पर जीएसटी : महंगाई से पेट भरना मुश्किल था 1 जनवरी 2022 से तन ढकना भी हो जाएगा महंगा

4 years ago
Modi government 3.0

नौकरी-रोजगार देने में मोदी 3.0 का फोकस

2 years ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मनसापूरण हनुमान श्रृंगार

गंगा दशहरा पर गंगा के अविरल-निर्मल स्‍वरुप के लिए किया आवाह्न

हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

Trending

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

by BNPNEWS
June 1, 2026
0

BNP NEWS DESK। madhyamik shiksha parishad  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026...

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Biomining

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार
  • सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
  • बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?