बनारस की बेटी अदिति ने JNU पर लहराया परचम,

SHARE:

JNU Election Results

BNP NEWS DESK।  JNU Election Results जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ चुनाव 2025 के नतीजों में वाम गठबंधन ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखते हुए चारों केंद्रीय पदों पर जीत दर्ज की है। जेएनयू की छात्र राजनीति में वाम परंपरा की वापसी और भी मजबूत हो गई है, जबकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को बड़ा झटका लगा है। इस बार वामपंथी संगठनों आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), स्टूडेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया (एसएफआइ) और डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (डीएसएफ) के संयुक्त मोर्चे वाम गठबंधन ने चुनावी मैदान में क्लीन स्वीप करते हुए चारों शीर्ष पद अपने नाम किए।

JNU Election Results  अध्यक्ष पद पर वाराणसी की अदिति मिश्रा (वाम गठबंधन) ने विकास पटेल (एबीवीपी) को 449 वोटों के अंतर से हराया। उपाध्यक्ष पद पर के. गोपिका बाबू ने तान्या कुमारी (एबीवीपी) को भारी मतों से पराजित किया। इसी तरह, महासचिव पद पर सुनील यादव ने राजेश्वर कांत दुबे (एबीवीपी) को हराते हुए जीत दर्ज की, जबकि संयुक्त सचिव पद पर दानिश अली ने अनुज दमारा (एबीवीपी) को शिकस्त दी।

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी का वोट प्रतिशत इस बार बढ़ा है। पिछले वर्ष एबीवीपी को केंद्रीय पैनल के लिए 5470 वोट मिले थे, जबकि इस बार उसका मत प्रतिशत 27.48 प्रतिशत बढ़कर कुल 6973 वोट तक पहुंच गया। हालांकि, इस परिणाम को एबीवीपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। पिछले वर्ष एबीवीपी ने संयुक्त सचिव पद पर वैभव मीणा की जीत के साथ 10 साल बाद जेएनयू छात्र संघ के केंद्रीय पैनल में वापसी की थी। उससे पहले 2015 में सौरभ शर्मा की जीत ने संगठन के लिए 14 साल का सूखा खत्म किया था। जबकि अध्यक्ष पद पर एबीवीपी को आखिरी सफलता 2000–01 में संदीप महापात्रा की जीत के रूप में मिली थी। JNU Election Results

करौंदी की बिटिया ने बीएचयू से किया है स्नातक

जेएनयू छात्रसंघ की नई अध्यक्ष अदिति बनारस के करौंदी इलाके की रहने वाली हैं। उन्होंने बीएचयू से स्नातक की पढ़ाई की थी। इस दौरान छात्राओं के अधिकारों के लिए संघर्ष में भी वह सक्रिय रहीं। उन्होंने 2016 में बीएचयू स्थित महिला महाविद्यालय में बीए में प्रवेश लिया था। 2017 में एमएमवी में हुए छात्राओं के आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। 2019 में राजनीति विज्ञान से बीए आनर्स की पढ़ाई पूरी करने के बाद पुडुचेरी यूनिवर्सिटी से एमए पूरा किया। फिलहाल वह जेएनयू से पीएचडी कर रही हैं। JNU Election Results

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें