अपहरण के डर से कैप्टन ने नहीं खोला काकपिट का दरवाजा

SHARE:

Air India Express

BNP NEWS DESK। Air India Express बैंगलुरु से वाराणसी आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में एक यात्री ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की। उसने दरवाजे का पासकोड भी डाला, लेकिन पासकोड सही था या गलत लेकिन कैप्टन ने हाईजैक के डर से दरवाज़ा नहीं खोला ।

सोमवार को केबिन क्रू ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसके साथ के लोग आ गए। अंदर जाने की कोशिश करने लगे। एयरलाइंस कर्मियों ने उन्हें फटकार लगाते हुए सीट पर बैठाया। कैप्टन ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी जानकारी दी।

ट्रैफिक कंट्रोल ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को दी सूचना

Air India Express ट्रैफिक कंट्रोल ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को सूचना दी। जैसे ही विमान वाराणसी में लैंड हुआ, सीआईएसएफ ने विमान को घेर लिया और आरोपी और उसके 8 साथियों को हिरासत में ले लिया। सूचना मिलते ही एटीएस, एलआईयू, सेंट्रल इंटेलिजेंस और साइबर क्राइम की टीम मौके पर पहुंची। सभी यात्री बेंगलुरु के निवासी हैं। लोकल पुलिस के जरिए उनके एड्रेस का वेरिफिकेशन कराया जा रहा है।

 

बाबतपुर पुलिस चौकी में सुबह से उनसे पूछताछ की जा रही है। सभी के मोबाइल और कॉल डिटेल चेक किए जा रहे हैं।  एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आई एक्स 1086 सोमवार सुबह 8:14 बजे बेंगलुरु से वाराणसी के लिए उड़ी थी। सुबह दस बजे के करीब वाराणसी हवाई क्षेत्र में पहुंची थी कि तभी एक यात्री ने विमान के काकपिट खोलने की कोशिश करने लगा ।क्रू मेंबर के रोकने पर उसके साथी उसके पक्ष में आ पहुंचे ।और उसे काकपिट का दरवाजा खोलने में सहयोग करने का प्रयास किया। 10:20 बजे जैसे ही विमान वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंड हुआ।सी आई एस एफ़ के जवान अंदर घुस गए।

 

आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सीआईएसएफ के अधिकारियों ने बताया- शुरुआती जांच में पता चला है कि यात्री ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने का प्रयास किया। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया।

बाथरूम का समझकर कॉकपिट का बटन दबा दिया

शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि 9 दोस्तों का ग्रुप काशी में मंदिर दर्शन के लिए आ रहा था। इनमें से कुछ ने कॉकपिट का गेट खोलने का प्रयास किया था। बाथरूम का समझकर कॉकपिट का बटन दबा दिया। क्रू मेंबर ने रोकने की कोशिश की, तो अंदर जाने की जिद करने लगा। उसके साथियों ने भी सपोर्ट किया। पुलिस का कहना है कि अभी तक तलाशी में कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है। बैकग्राउंड चेक किया जा रहा है ।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather