BNP NEWS DESK। Vishwa Hindu Mahasangh विश्व हिंदू महासंघ की तरफ से आगामी गौ रक्षा पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष में संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया गया। जन्मोत्सव की तैयारी के लिए चर्चा की गई। इसमें वाराणसी में कैसे दिव्य एवं भव्य तरीके से उत्सव मनाया जाए इसकी चर्चा हुई। बैठक में वाराणसी मंडल प्रभारी वीरेंद्र कुमार मालू, जिला अध्यक्ष अभिषेक केसरी लकी ने कहा कि इस जन्मोत्सव के आयोजन को बहुत ही धूमधाम से कार्यकर्ताओं के साथ मनाया जाएगा
बैठक में अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए जिसमें संजय जोहरी, मनोज कसेरा, विकास कसेरा, गौरक्षा से मिथुन चंद्र डे एवं अन्य पदाधिकारी के साथ मातृशक्ति भी शामिल हुई।






