शुक्रवार से फिर बदलेगा मौसम, होगी बूंदाबांदी

SHARE:

UP weather

BNP NEWS DESK।  Varanasi weather तीन दिनों से बादल, बूंदाबांदी व तेज हवाओं के साथ बना वातावरण अब सोमवार से सामान्य होने लगा है। अगले दो दिन तक मौसम के इसी तरह साफ बने रहने तथा तापमान में वृद्धि होते रहने के आसार हैं। संभावना है कि तीन दिन पश्चात संभवत: शुक्रवार से फिर बादल, तेज हवा व बूंदाबांदी का माहौल बने।
आसमान से छंटते बादलों के बीच नरम धूप खिली, 10 से 14 किमी प्रति घंटा के वेग से ठंडी हवा सतह पर चलती रही।

Varanasi weather इससे अधिकतम तापमान 0.4 से 1.4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई तो न्यूनतम तापमान में कमी आई। दिन अपेक्षाकृत गर्म तो रातें ठंडी हो गईं। बाबतपुर क्षेत्र में अधिकतम तापमान बीते 24 घंटे में 1.4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान वहां 0.6 डिग्री सेल्सियस कम होकर सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

बीएचयू क्षेत्र में अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की मामूली वृद्धि हुई और यह सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे 35.3 डिग्री पर रहा। न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस घटकर सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे 20.2 डिग्री पर रहा। इस बीच आर्द्रता 41 से 68 प्रतिशत के बीच बनी रही।

अभी दो-तीन दिनों तक आसमान साफ रहेगा और तापमान में क्रमश: वृद्धि होगी। यह पुन: 40 तक पहुंच सकता है लेकिन शुक्रवार से फिर बादल आ सकते हैं और हवा की गति तेज हो सकती है। इसके बाद बूंदाबांदी का मौसम दो-तीन दिनों तक बना रह सकता है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें