BNP NEWS DESK। SKVT Chess Competition द्वितीय स्व.कामेश्वर नारायण सिंह मेमोरियल नौंवी एस के वी टी ओपन शतरंज प्रतियोगिता का समापन 14 अप्रैल को लहुराबीर जगतगंज स्थित होटल कामेश हट में हुआ। जिसकी कुल इनामी राशि रुपये एक लाख ग्यारह हजार रही ।
वरिष्ठ खिलाड़ियों के अलावा विभिन्न आयुवर्गों के बच्चों को भी उनके विजेता उप विजेता का पुरस्कार दिया गया ।
पुरुष वर्ग प्रयागराज के स्पर्श यादव चैंपियन बने। प्रयागराज के ही प्रबल पाण्डेय उपविजेता तथा वाराणसी के गोविंद कुमार द्वितीय उपजेता बने। पूरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले वाराणसी के श्रेयस मिश्रा को फाइनल चक्र में सिर्फ एक चूक के कारण उन्हें चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा। SKVT Chess Competition

महिला वर्ग में वाराणसी की काशिका सिंह चैंपियन बनी। वाराणसी की ही डॉ श्वेता भारती उपविजेता तथा वाराणसी की यशश्वी पटेल द्वितीय उप विजेता बनी तथा प्रियंका श्रीवास्तव ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
बेस्ट अनरेटेड वर्ग में, वाराणसी के विजय शर्मा प्रथम, यश केशरी द्वितीय तथा कामेश सिंह तृतीय स्थान पे रहे। 17 वर्ष आयु वर्ग के विजेता प्रयागराज अपूर्व यादव रहे तथा वाराणसी के वरदान श्रीवास्तव द्वितीय तथा श्लोक साहू तृतीय रहे। इसी वर्ग की बालिका वर्ग की विजेता वाराणसी की अन्विता जालान बनी । द्वितीय स्थान पर वैशाली तिवारी तथा अरिशा श्रीवास्तव तृतीय स्थान पे रही। बेस्ट यंगेस्ट प्लेयर राइजिंग स्टार सिल्वर ग्रोव स्कूल महेशपुर वाराणसी के युवराज तिवारी व तेजस्व तिवारी तथा बेस्ट यंगेस्ट बालिका तृषा पांडेय ( वाराणसी ) बनी।

13 वर्ष आयुवर्ग
प्रथम – वाराणसी के प्रणव रूंगटा
द्वितीय – प्रयागराज के शशांक यादव
तृतीय – प्रयागराज के शशांक
13 वर्ष आयु बालिका वर्ग
प्रथम – वाराणसी की विधि एंजेलिना
द्वितीय – वाराणसी की रैना अग्रवाल
तृतीय – वाराणसी की इशानी बी कुमार
11 वर्ष आयुवर्ग
प्रथम – स्वर श्रीवास्तव (वाराणसी )
द्वितीय – युवराज तिवारी (वाराणसी )
तृतीय – सात्विक आनंद (प्रयागराज )
11 वर्ष आयुवर्ग बालिका वर्ग
प्रथम – अनिका द्विवेदी (वाराणसी )
द्वितीय – अन्वि श्रीवास्तव (वाराणसी )
तृतीय – याशिका प्रताप सिंह (वाराणसी )
9 वर्ष आयु वर्ग
प्रथम – शिवाय सिंह ( वाराणसी )
द्वितीय – मनन पांडेय (वाराणसी)
तृतीय – आरव सिंह ( वाराणसी )
9 वर्ष आयु बालिका वर्ग
प्रथम – संस्कृति यादव (प्रयागराज )
द्वितीय – परिक्षिता दुबे (वाराणसी )
तृतीय – कीर्ति सिन्हा (पटना, बिहार )
बिलो 1600 रेटिंग केटेगरी
1. अर्जुन सिंह ( लखनऊ )
2. जयेश मिश्रा ( वाराणसी )
3. रक्षित शेखर द्विवेदी ( गोरखपुर )
बिलो 1500 रेटिंग कैटेगरी
1. वैभव मौर्या ( वाराणसी )
2. सोहैल खान ( सुल्तानपुर )
3. दिव्यांशु श्रीवास्तव ( वाराणसी )
वेटरन कैटेगरी
1. सतबीर सिंह ( सुल्तानपुर)
2. आर. पी. श्रीवास्तव ( प्रयागराज )
3. हरिलाल अग्रवाल ( प्रयागराज)
स्कूल ट्रॉफी विजेता
1. आर्यन इंटरनेशनल स्कूल वाराणसी
2. डी पी एस वाराणसी
3. क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल वाराणसी
SKVT Chess Competition लखनऊ के हेमंत शर्मा(अंतराष्ट्रीय ऑर्बिटर) प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक रहे। प्रयागराज के आबिद अली, वाराणसी की दीपमाला द्विवेदी, बी एल पाल,बादल राव तथा राज रंजन उप निर्णायक रहे ।
प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि सौरभ चक्रवर्ती उप संपादक दैनिक जागरण तथा वरिष्ठ भाजपा के सदस्य अम्बरीष सिंह भोला ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया ।

प्रयागराज के पार्षद आशीष द्विवेदी तथा दीपिका पटेल, होटल कामेश की अध्य्क्ष मंजू सिंह तथा प्रबंधक कामेश सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रतियोगिता निदेशक डॉ श्वेता भारती तथा आयोजन सचिव विनीत राज तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया तथा संचालन तनिष्क द्विवेदी ने किया। SKVT Chess Competition
















Discussion about this post