गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अंतरिक्ष में होगी ग्रहों की परेड

SHARE:

parade of planets

BNP NEWS DESK। parade of planets गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर वर्ष होने वाली परेड तो आप देखते ही हैं, लेकिन इस बार गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हमारे सौर मंडल के ग्रहों का भी अंतरिक्ष में परेड (परेड आफ प्लेनेट) का संयोग बनने जा रहा है। यह वर्ष की पहली खगोलीय घटना होगी, जिसमें शुक्र(वीनस), मंगल(मार्स), बृहस्पति(जुपिटर), शनि(शैटर्न), नेपच्यून और यूरेनस एक साथ एक सीधी रेखा में दिखाई देंगे। इस खगोलीय घटना में नासा समेत कई देशों की स्पेस एजेंसियां दिलचस्पी ले रही हैं।

parade of planets  नैनीताल स्थित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान के वरिष्ठ खगोल विज्ञानी डा. शशिभूषण पांडेय ने बताया कि ग्रहों के एक पंक्ति में आ जाने के संयोग बनते रहते हैं। सभी ग्रह अपनी कक्षाओं में आगे बढ़ते हैं और एक ऐसा भी समय आता है, जब वह एक सीध में आ जाते हैं।

देखने पर ये एक दूसरे के करीब नजर आते हैं, लेकिन वास्तविकता में इनके बीच की दूरी लाखों-करोड़ों किलोमीटर में होती है। 25 जनवरी की रात को ग्रहों की इस टोली को देखा जा सकेगा।
इस खगोलीय घटना को परेड आफ प्लेनेट नाम दिया गया है। यह परेड 21 जनवरी से शुरू हो जाएगी। इसमें शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि को नग्न आंखों से देखा जा सकेगा। डा. पांडेय के अनुसार नेपच्यून और यूरेनस को दूरबीन के बिना नहीं देखा जा सकता है। यह दोनों ग्रह हमारे सौर मंडल के दूर के ग्रह हैं। इस रोमांचक खगोलीय घटना में सांझ ढलते ही शुक्र ग्रह सबसे पहले नजर आएगा।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें