क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ सांसद प्रिया सरोज सगाई की चर्चा

SHARE:

Rinku Priya engagement

BNP NEWS DESK। Rinku Priya engagement उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से पहली बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर सांसद चुनी गई प्रिया सरोज की सगाई रिंकू सिंह से हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम इंडिया के स्‍टार बल्‍लेबाज रिंकू सिंह के साथ उनकी सगाई हुई है। मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज का क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ रोका होने की खबर ने सनसनी मचा दी है। प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव 2024 में मछलीशहर से उतरी थीं। पहली बार में ही वह सांसद चुनी गईं। हालांकि, प्रिया के पिता तूफानी सरोज ने बेटी की सगाई की खबरों का खंडन किया है।

Rinku Priya engagement  प्रिया सरोज 25 साल की हैं। इस युवा सांसद के रिंकू सिंह के साथ रोका की खबर की चर्चा खूब हो रही है। दावा किया जा रहा है कि दोनों जल्‍द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिंक सिंह को इंग्‍लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। इस सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी से होनी है। इससे पहले उनकी मंगनी की खबरें सामने आ रही हैं।

 

25 साल की उम्र में बनी सांसद

प्रिया सरोज महज 25 साल की उम्र में सांसद बनी हैं। पिछले दिनों लोकसभा सत्र के दौरान संविधान पर चर्चा चल रही थी। इसमें समाजवादी पार्टी अध्यक्ष ने प्रिया सरोज को इस विषय पर बात रखने के लिए पार्टी की ओर से प्रिया को आगे बढ़ाया था। प्रिया के भाषण की तब खूब चर्चा हुई थी। प्रिया का जन्म 23 नवंबर 1998 को वाराणसी में हुआ था। दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीएम की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा से एलएलबी की पढ़ाई की। Rinku Priya engagement

 

सुप्रीम कोर्ट में वकील है प्रिया

मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट में वकील भी हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूरी की है। उनके पिता तूफानी सरोज यूपी की राजनीति का जाना-माना नाम हैं। तूफानी सरोज ने मछलीशहर लोकसभा सीट से लगातार तीन बार वर्ष 1999, 2004 और 2009 में जीत दर्ज की थी। अब उन्होंने अपनी परंपरागत सीट पर बेटी को आगे बढ़ाया है।

स्टार क्रिकेटर हैं रिंकू

रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज हैं। उनका जन्म 12 अक्टूबर 1997 को अलीगढ़ में हुआ था। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं। उनके पिता का नाम कंचंद्र सिंह हैं। वह एलपीजी वितरण एजेंसी में काम करते थे। वह गरीब परिवार से आते थे।

तूफानी सरोज ने किया इनकार

प्रिया सरोज के रिंकू सिंह से सगाई के मामले में पिता तुफानी सरोज का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि अभी ऐसी कोई बात नहीं है। बेटी प्रिया सरोज की सगाई की बात चल रही है। सगाई होने की बात को न फैलाया जाए।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें