शतरंज प्रतियोगिता में इंटरनेशनल मास्टर दिल्ली के आर्यन वार्ष्णेय बने चैंपियन

SHARE:

chess competition

BNP NEWS DESK।   chess competition स्व. प्रयागनाथ झुनझुनवाला आल इंडिया ओपन एसकेवीटी प्राइजमनी शतरंज प्रतियोगिता में इंटरनेशनल मास्टर दिल्ली के आर्यन वार्ष्णेय चैंपियन बने प्रयागराज के रवि प्रकाश सिंह उप विजेता तथा वाराणसी के गोविंद कुमार द्वितीय उपजेता बने ।

chess competition  12 जनवरी को रात 9.30 बजे रामकटोरा स्थित श्री अन्नपूर्णा बैंक्वेट हाल में स्व. प्रयागनाथ झुनझुनवाला आल इंडिया ओपन शतरंज प्रतियोगिता का समापन हुआ, वरिष्ठ खिलाड़ियों के अलावा विभिन्न आयु वर्गों के बच्चों को भी उनके विजेता उप विजेता का पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि वरिष्‍ठ पत्रकार सौरभ चक्रवर्ती ने विजेताओं को पुरस्कृत किया । वरिष्ठ वर्ग में दिल्ली के आर्यन वार्ष्णेय चैंपियन बने, प्रयागराज के रवि प्रकाश सिंह उपविजेता तथा वाराणसी के गोविंद कुमार द्वितीय उपजेता बने।

 17 वर्ष आयु वर्ग के विजेता

महिला वर्ग में डॉ श्वेता भारती चैंपियन बनी, यशश्वी पटेल उपविजेता तथा डॉ आँचल मौर्या द्वितीय उप विजेता बनीं 17 वर्ष आयु वर्ग के विजेता वाराणसी के वरदान श्रीवास्तव बने तथा इसी वर्ग की बालिका वर्ग की विजेता प्रयागराज की वैष्णवी यादव विजेता बनीं 13 वर्ष आयुवर्ग के विजेता खेलगांव पब्लिक स्कूल प्रयागराज के शशांक यादव विजेता, तथा प्रयागराज के ही याकूब हुसैन उपविजेता रहे तथा वाराणसी के प्रणव रूंगटा द्वितीय उपविजेता बने 13 वर्ष आयु वर्ग के बालिका वर्ग में वाराणसी की विधि एंजेलिना प्रथम, वाराणसी की ही मनस्वी पांडेय द्वितीय तथा वाराणसी की अर्शिया खंडेलवाल तृतीय रही। chess competition

11 वर्ष आयु वर्ग

11 वर्ष आयु वर्ग में शाहजहांपुर पुर के अयांश गुप्ता प्रथम , प्रयागराज के सात्विक श्रीवास्तव द्वितीय तथा यही के विधान सिंह पटेल तृतीय रहे जब वाराणसी के युवराज तिवारी चतुर्थ रहे 11 वर्ष आयु बालिका वर्ग में वाराणसी की इशानी बी कुमार प्रथम वाराणसी की अनिका द्विवेदी द्वितीय तथा वाराणसी की ही इशिता सिंह तृतीय रही। 9 वर्ष आयु बालक वर्ग में, वाराणसी के आरव सिंह प्रथम , कनाडा के अर्श सिंह द्वितीय तथा वाराणसी के मनन पांडेय तृतीय रहे।

9 वर्ष बालिका वर्ग में प्रयागराज की संस्कृति यादव चैंपियन बनी प्रयागराज की ही श्री वल्ली श्रीवास्तव द्वितीय तथा वाराणसी की सयाली अग्रवाल तृतीय रही ।

युवा वर्ग में सासाराम के आशीष गुप्ता ने बाजी मारी तथा बेस्ट यंगेस्ट का पुरस्कार जीता। वाराणसी की तृषा पांडेय 7 वर्ष बालिका वर्ग में चैंपियन बनी । स्कूल व अकादमी प्रतियोगिता वर्ग में आर्यन इंटरनेशनल स्कूल चैम्पियन बनी दिल्ली पब्लिक स्कूल वाराणसी उपविजेता तथा काशी चेस एकेडमी ने द्वितीय उपजेता ट्रॉफी जीती, जब कि एम्स चेस अकादमी प्रयागराज चतुर्थ रही।
इन सभी विजेताओं को नगद इनामी राशि के साथ ट्रॉफी व मैडल से सम्मानित किया गया।

इस प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक की भूमिका में लखनऊ से आये अंतराष्टीय ऑर्बिटर श्री हेमंत शर्मा थे । तथा प्रयागराज के अबिदअली उप मुख्य निर्णयक थे। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि सौरभ चक्रवर्ती  के अलावा विशिष्ट अतिथियो ने भी बच्चों को पुरस्कृत किया जिसमे काशी प्रतिष्ठित व्यापारी श्री अन्नपूर्णा फ़ूड चैनल वाराणसी के फाउंडर रवि शंकर झुनझुनवाला, ओमप्रकाश जायसवाल, प्रकाश जायसवाल, हर्ष झुंनझुनवाला, पल्लवी झुनझुनवाला रही। आयोजन सचिव विनीत राज तिवारी तथा प्रतियोगिता निदेशक डॉ श्वेता भारती रही।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather