बंगाल में 30 से अधिक सीटों पर भाजपा की जीत पक्की : अमित शाह

SHARE:

Amit Shah

BNP NEWS DESK । Amit Shah बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि इस बार राज्य में 30 से अधिक लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत पक्की है। 2019 में भाजपा ने राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 18 सीटें जीती थीं।
Amit Shah  गृह मंत्री ने भाजपा उम्मीदवार अमृता राय के समर्थन में कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र में एक रोड शो के मौके पर मीडियाकर्मियों से कहा कि हमें कम से कम 30 सीटों पर अपनी जीत का भरोसा है। यह भी संभव है कि इस बार राज्य से भाजपा की कुल सीटें 35 तक पहुंच जाए।

गृह मंत्री ने कहा कि इस रोड शो में विशाल जनसमूह की उत्साहपूर्ण भागीदारी से मैं अभिभूत हूं। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि बंगाल में अवैध घुसपैठ रुकनी चाहिए या नहीं, सीएए लागू होना चाहिए या नहीं, ये गुंडागर्दी बंद होनी चाहिए या नहीं? भ्रष्टाचार का ये युग खत्म होना चाहिए या नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि तृणमूल कांग्रेस राज्य के लोगों को ऐसे खतरों से मुक्ति नहीं दिला सकती। Amit Shah

उन्होंने लोगों से बिना किसी डर के मतदान करने की भी अपील की। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गुंडों से डरने की कोई जरूरत नहीं है। सुरक्षा व्यवस्था के कारण वे इस बार आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। कृष्णानगर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संदेशखाली मुद्दे पर कहा कि तृणमूल के नेताओं ने इतने वर्षों तक महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया है। इसका उत्तर अवश्य दिया जाना चाहिए। यह सरकार आरोपितों को गिरफ्तार नहीं करती। ममता बनर्जी को जाना ही है। Amit Shah

 

आइएनडीआइए आया तो पूरे देश में आ जाएगा जंगलराज : अमित शाह

 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि पिछड़ा-अतिपिछड़ा समाज के आरक्षण के लिए मोदी सरकार ने काम किया है। हम धर्म के आधार पर आरक्षण कभी नहीं होने देंगे। अगर सत्ता में आइएनडीआइए आया तो बिहार ही नहीं देशभर में जंगलराज आ जाएगा। समस्तीपुर की धरती ने जननायक कर्पूरी ठाकुर दिया, जिसे मोदी जी ने भारत रत्न बनाया।

उन्होंने मैथिली भाषा को सम्मान देने की मांग की थी और अटलजी ने आठवीं अनुसूची में शामिल किया था।
उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के नरघोघी से भाजपा प्रत्याशी गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के पक्ष में आयोजित सभा में अमित शाह ने कहा कि पिछड़ा समाज का अगर कोई विरोधी है तो कांग्रेस। लालू उन्हीं की गोद में बैठे हैं। काका साहेब कालेलकर की रिपोर्ट को समाप्त किया गया। मंडल कमीशन को ठंडे बस्ते में डाला गया।

 

राजीव गांधी ने इसका विरोध किया था। नरेन्द्र मोदी ने पिछड़ा, अति पिछड़ा के लिए आयोग बनाया। उसे कानूनी दर्जा दिया। मेडिकल कालेज में आरक्षण दिया। पिछड़ा समाज के आरक्षण पर डाका कांग्रेस ने डाला। कर्नाटक व आंध्र प्रदेश का उदाहरण देते हुए गृहमंत्री ने कहा, वहां ओबीसी का आरक्षण छीनकर बांट दिया गया। वह भी अल्पसंख्यकों के लिए।

लालूजी पिछड़ा के आरक्षण पर लूटमारी हो रही, इसका हिसाब देना। कहा कि जैसे ही वहां भाजपा सरकार बनेगी, मुस्लिम आरक्षण समाप्त होगा। आज मोदी सरकार में 27 ओबीसी मंत्री हैं। कांग्रेस में तो डबल डिजिट में भी नहीं होते थे।

वोट बैंक के डर से प्राण प्रतिष्ठा में नहीं गए लालू

लालू व कांग्रेस राममंदिर के मुद्दे को अटकाते रहे। लालकृष्ण अडवाणी को समस्तीपुर में लालू ने गिरफ्तार कराया था। मोदीजी ने पांच साल में केस जीता और मंदिर भी बनवा दिया। लालू और राहुल बाबा को प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का निमंत्रण मिला, पर अपने वोट बैंक के डर से नहीं गए। कहा कि आइएनडीआइए को बहुमत मिल जाए तो प्रधानमंत्री कौन होगा।

लालूजी और उद्धव को बना सकते क्या, राहुत को बना सकते क्या। ममता दीदी को बना सकते क्या? नेता हैं नहीं प्रधानमंत्री किसे बनाएंगे। राहुल बाबा ये परचून की दुकान नहीं, यह देश है देश। कोरोना आएगा तो कौन बचाएगा। आतंकवाद आएगा तो कौन बचाएगा।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather