जीतेगा इंडिया, नतीजे के बाद तय करेंगे पीएम: राहुल गांधी

SHARE:

Rahul Gandhi

BNP NEWS DESK।  Rahul Gandhi कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा के चार सौ पार के दावों को खारिज करते हुए विपक्षी इंडिया गठबंधन की जीत का दावा करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए का वैसा ही हश्र होगा जैसा 2004 में इंडिया शाइनिंग का हुआ था। साथ ही कहा कि विपक्ष के प्रधानमंत्री उम्मीदवार का चेहरा चुनाव जीत के बाद इंडिया के सभी घटक दल आपसी सहमति से करेंगे।
Rahul Gandhi कांग्रेस के चुनाव घोषणापत्र जारी करने के मौके पर पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा मीडिया के सहयोग से चार सौ पार के आंकड़े को प्रचारित कर रही है मगर वास्तव में चुनाव में मुकाबला बहुत करीबी है और हम चुनाव जीतने जा रहे हैं। Rahul Gandhi

2024 का चुनाव मौलिक रूप से अलग चुनाव है

कांग्रेस नेता ने कहा कि यह समझना अहम है कि 2024 का चुनाव मौलिक रूप से अलग चुनाव है क्योंकि लोकतंत्र और संविधान आज जितना खतरे में है वह पहले कभी नहीं था। आरएसएस और भाजपा और विशेष रूप से नरेंद्र मोदी द्वारा तैयार की गई रणनीति में एक ओर अदाणी जैसे एकाधिकार को स्थापित किया जा रहा तो दूरी ओर इडी, सीबीआइ और आयकर विभाग का उपयोग करके राजनीतिक फंड‍िंग को भाजपा केंद्रित किया जा रहा है।

राहुल ने कहा कि सीबीआइ, इडी, आयकर विभाग और चुनाव आयोग सभी भाजपा के नियंत्रण में हैं यह चुनाव एक धांधली वाला मैच है उचित मैच नहीं।उन्होंने कहा कि चाहे वह सोशल मीडिया पर उनके यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम प्लेटफार्म हो पूरा ढांचा नियंत्रित कर धांधली हो रही है और इसलिए लोग समझें कि यह कोई सामान्य चुनाव नहीं है,बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है।

कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज करना भी इसी रणनीति का हिस्सा

राहुल ने कहा कि जिन लोगों पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं वे भाजपा में जा रहे हैं क्योंकि पीएम मोदी चाहते हैं कि संपूर्ण राजनीति फंडिग उनके हाथ में हो। कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज करना भी इसी रणनीति का हिस्सा। राहुल ने दावा किया कि चुनावी राजनीतिक धन जुटाने के पीएम के इस खाके को चुनावी बांड ने उजागर कर दिया है और इसीलिए वे घबरा कर चार सौ पार जैसे आंकड़े का दावा कर रहे मगर ऐसा होता नहीं दिखता और 180-160-140 के बीच उनका जहाज डूब जाएगा।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather