BNP NEWS DESK। bangali tola inter college बंगाली टोला इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. जयप्रकाश पांडेय का बुधवार को कालेज परिसर स्थित उनके आवास में निधन हो गया। दोपहर में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और शाम तक उनकी सांसें थम गईं। देर रात मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके छोटे भाई राम प्रकाश पांडेय ने दी।
bangali tola inter college चंदौली के धानापुर क्षेत्र के हिंगुतरगढ़ गांव निवासी जयप्रकाश पांडेय को केएल गर्ग सीएम पुरस्कार व सर्वोच्च शिक्षक पुरस्कार मिला था। उनकी पत्नी सकलडीहा कालेज में प्रवक्ता हैं। उनके दादा और और परदादा भी अध्यापक थे। कालेज के संयुक्त सचिव देवाशीस दास ने बताया कि 18 जनवरी को सुबह 11 बजे कालेज परिसर में एक शोक सभा आयोजित की जाएगी।
निधन की सूचना मिलते ही शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी
डा. जयप्रकाश पांडेय के निधन की सूचना मिलते ही शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह, शिक्षक नेता डा. हरेंद्र राय आदि ने शोक व्यक्त किया। कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबा विश्वनाथ पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों समेत हम सभी को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
आप अपने पीछे पत्नी, छोटी सी लड़की छोड़ गये
देवाशीष दास, संयुक्त सचिव डॉ. सुब्रतो भट्टाचार्या, अध्यक्ष डॉ जगत कुमार राय, डॉ हिरक कान्ति चक्रवर्ती , अभिषेक चौधरी ,आशीष दास डॉ हरेंद्र राय, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, डॉ विश्वनाथ दूबे, डॉ सुनील मिश्र डॉ शैलेंद्र जायसवालउप प्रधानाचार्य ,दिनेश तिवारी, डॉ जितेंद्र मिश्र, डॉ अभिजीत कुमार मंजीत कश्यप, जयंत चौधरी ,अच्युतानंद मिश्र ,पी एन सिंह, रामफल प्रधान, कमल भट्टाचार्य, आशुतोष भट्टाचार्य श्रीमती सुस्मिता गोस्वामी , श्रीमती आराधना चक्रवर्ती सुश्री प्रतिमा यादव ,श्रीमती सौरभ पाण्डेय ,श्रीमती सुचित्रा अधिकारी, त्रिभुवन सिंह सौग़त प्रसाद भट्टाचार्य कालेज के बहुत सारे छात्र व विद्यालय परिवार के समस्त कर्मचारी गण छोटू ,गिरधारी, कौशल उपस्थित रहे।
आप अपने पीछे पत्नी, छोटी सी लड़की छोड़ गये
देहान्त- सायंकाल ०५.३० बजे
ओम् शांतिः🙏विनम्र श्रद्धांजलि 💐🙏
मणिकर्णिका घाट पर आज रात्रि 11 बजे तक उनकी अन्त्येष्टि /अन्तिम संस्कार सम्पन्न हुआ। 💐🙏💐
रात्रि १० बजे विद्यालय प्रांगण से उनके पार्थिव शरीर ले मणिकर्णिका घाट हेतु प्रस्थान किया 💐🙏💐








