ठंड के कारण इंटर तक के सभी स्कूल बंद

SHARE:

School Closed

BNP NEWS DESK। School closed जिलाधिकारी एस.राजलिंगम ने ठंड और कोहरे में लगातार वृद्धि को देखते हुए 12वीं तक के सभी राजकीय, परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, निजी मान्यता प्राप्त, आइसीएसई और सीबीएसई सहित अन्य बोर्ड के समस्त विद्यालयों को 19 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है।

पहले 17 जनवरी तक शीतावकाश घोषित किया गया था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. अरविंद कुमार पाठक ने सभी स्कूलों को निर्देशित किया है कि जिलाधिकारी के आदेश का अनुपालन किया जाए, अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बताया कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए सभी बोर्ड के 12वीं तक के विद्यालय बंद करने का निर्णय लिया गया है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather