बीएनपी न्यूज डेस्क। CWG 2022 बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के दसवें दिन का खेल जारी है। आज यानी रविवार 7 अगस्त तक भारत ने 9 दिन के खेल में 48 पदक जीत लिए हैं, जिनमें 17 स्वर्ण, 12 रजत और 19 कांस्य पदक शामिल हैं इसी के साथ भारत पदक तालिका में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ते हुए चौथे स्थान पर पहुंच गया है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। CWG 2022 बॉक्सिंग में नीतू, अमित पंघाल और निखत जरीन ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है जबकि भारत के एल्डोस पॉल और अब्दुल्ला अबूबाकर ने राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष त्रिकूद स्पर्धा में क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक जीते। वहीं संदीप कुमार ने 10000 हजार मीटर रेस वॉक में कांस्य पदक जीता।अन्नू रानी को भी भाला फेंक में कांस्य पदक मिला।
इन खेलों के अलावा भारत की झोली में कुछ और पदक आने वाले हैं क्योकि भारत की महिला क्रिकेट टीम गोल्ड मेडल मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। वहीं, बॉक्सिंग में कुछ और पदक पक्के हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम का ये तीसरा मेडल है, इससे पहले तक दो ही पदक कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने जीते थे, जिनमें एक गोल्ड मेडल और एक सिल्वर मेडल था, अब इस लिस्ट में एक ब्रॉन्ज मेडल भी जुड़ गया है। भारत ने आखिरी बार 2006 CWG में सिल्वर मेडल जीता था, ऐसे में 16 साल के बाद फिर से टीम के पास राष्ट्रमंडल खेलों में एक पदक आया है।
भारत के पदक विजेता
17 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग), बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश फोगाट, नवीन, भाविना (पैरा टेबल टेनिस), नीतू घणघस, अमित पंघाल, एल्डहॉस पॉल, निकहत जरीन
12 रजतः संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम, अब्दुल्ला अबोबैकर
19 कांस्यः गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन, दीपक नेहरा, रोहित टोकस, महिला हॉकी टीम, संदीप कुमार, अन्नू रानी








