• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Saturday, June 6, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home विशेष मनोरंजन

एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा सुसाइड: क्यों फैलाई प्रेग्नेंसी की खबर

तुनिशा का अंतिम संस्कार होते देखकर बेहोश हो गईं मां

BNPNEWS by BNPNEWS
December 27, 2022
in मनोरंजन
Reading Time: 1 min read
0
Tunisha Sharma Suicide

Tunisha Sharma Suicide तुनिशा को अंतिम विदाई देने टीवी जगत से कई सेलेब्स और शीजान खान का परिवार पहुंचा है।

474
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK। Tunisha Sharma Suicide तुनिशा को अंतिम विदाई देने टीवी जगत से कई सेलेब्स और शीजान खान का परिवार पहुंचा है। शीजान खान की मां और बहनें श्मशान घाट पहुंची हैं। तुनिशा की मां बुरा हाल है। बेटी के अंतिम संस्कार में उनकी मां बेहोश हो गई हैं। इस दौरान परिवारवालों और दोस्तों ने उनकी मां को संभाला।

Tunisha Sharma Suicide टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा सुसाइड मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इसमें Love Jihad का कथित एंगल आ जाने से पुलिस फूंक-फूंककर कदम रख रही है। मामले से जुड़े सबूत इकट्ठा करने फॉरेंसिक टीम एक्टिव हो चुकी है। मामले से जुड़े लोगों के लगातार बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
मंगलवार (27 दिसंबर) को पुलिस ने तुनिषा शर्मा का ब्लड सैंपल, कपड़े और ज्वेलरी को जांच के लिए भेजा दिया है। पुलिस ने फांसी के फंदे से खून के सैम्पल भी लिए हैं। तुनिषा के कान के झुमके और गोल्ड चेन भी जांच के लिए जब्त किए हैं।

सबूत जुटाने सीरियल के सेट पर पहुंची फॉरेसिंक टीम, पढ़िए 20 बड़ी बातें 

1. एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा सुसाइड मामला मीडिया की सुर्खियो में है। तुनिशा ने सुसाइड क्यों किया? इसकी वजह जानने अब फॉरेंसिक टीम भी जुट गई है। एक फोरेंसिक टीम ने सोमवार(26 दिसंबर) को एक टेलीविजन शो-‘अली बाबा:दास्तान-ए-काबुल’ के सेट पर पहुंचकर सबूत जुटाए।

2. तुनिशा की मां द्वारा शो के लीड एक्टर शीजान मोहम्मद खान के खिलाफ गंभीर आरोप लगाने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। इसे लव जिहाद से जोड़कर भी देखा जा रहा है। तुनिशा ने श्रद्धा वाकर मर्डर केस से देश में मचे बवाल के बाद शीजान से ब्रेकअप कर लिया था।

3. बहरहाल, एकक फोरेंसिक टीम सोमवार को टेलिविजन शो के सेट की जांच करने पहुंची। तुनिशा शर्मा ने पिछले सप्ताह सेट पर ही आत्महत्या कर ली थी।

4. 21 वर्षीय तुनिशा शनिवार(24 दिसंबर) को मुंबई में शो के सेट पर बाथरूम में मृत मिली थीं। मृतका की मां वनिता शर्मा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान को उसी दिन आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। वो 28 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में है।

5. तुनिशा की मां वनिता ने 27 वर्षीय शीजान पर उनकी बेटी को धोखा देने का आरोप लगाया है। इनका आरोप है  कि शीजान ने तुनिशा को धोखा दिया। पहले उसके साथ संबंध बनाए, शादी का वादा किया और फिर ब्रेकअप कर लिया।

6. तुनिशा की मां का यह भी आरोप है कि शीजान किसी दूसरी लड़की के साथ रिलेशन में होने के बावजूद तुनिशा से रिश्ता बनाए रखा। नाम न छापने की शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे वनिता के आरोप की जांच कर रहे हैं।

7. वालिव पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हम तुनिशा की मां के इन दावों की जांच के लिए सबूत इकट्ठा कर रहे हैं कि शीजान से ब्रेकअप के बाद वह (तुनिषा) उदास थी या नहीं?”

8.सोमवार को आरोपी शीजान खान की बहन को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। शीजान खान की बहन फलक और शफक नाज ने वालिव पुलिस स्टेशन पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराया।

9. पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस को दिए अपने बयान में शीजान ने खुलासा किया कि वो चिंतित था कि तुनिषा कोई बड़ा कदम उठा सकती है, क्योंकि वह मेंटल हेल्थ की समस्या का सामना कर रही थी।

10. शीजान ने पुलिस से कहा कि उसने तुनिशा से ब्रेकअप कर लिया था, फिर भी वो उसे लेकर चिंतित था। उसने तुनिशा से उसकी मदद लेने के लिए भी कहा था। उसने अपनी मां से उसकी देखभाल करने के लिए भी कहा था।

11. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने खान का फोन जब्त कर लिया है। टुनिशा के कपड़े और ज्वेलरी भी बरामद कर ली हैं, जो उसने मरने के समय पहने थे।

12.पुलिस ने घटना के वक्त सेट पर मौजूद सात लोगों के बयान दर्ज किए हैं। असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर चंद्रकांत जाधव ने कहा, “हम उन सभी के बयान दर्ज करने की प्रॉसेस में हैं, जो मामले से संबंधित हैं।”

13. इस बीच तुनिशा का शव सोमवार को उनके परिवार को सौंप दिया गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किए जाने की संभावना है। शीजान ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच उम्र का फासला था, क्योंकि वो 27 साल का था और तुनिशा 21 साल की थी। इसे लेकर भी लोग बातें करते थे।

14. मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों के अनुसार कपल का रिलेशन सिर्फ तीन महीने तक चला।  अधिकारी ने कहा कि अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं बताया गया है कि शीजान और तुनिशा ने श्रद्धा वाकर हत्याकांड के बाद अलग होने का फैसला किया था। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने 16 लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जहां शनिवार को यह घटना हुई थी।

15.  इस बीच, महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता गिरीश महाजन ने आरोप लगाया कि तुनिशा की मौत लव जिहाद का मामला है और राज्य ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एक सख्त कानून लाने की योजना बना रहा है। महाजन ने रविवार को कहा, “टीवी अभिनेता तुनिशा शर्मा की मौत लव जिहाद का मामला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हम देख रहे हैं कि ऐसे मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। हम इसके खिलाफ सख्त कानून लाने पर विचार कर रहे हैं।”

16. बता दें कि लव जिहाद एक शब्द है, जिसे दक्षिणपंथी समूहों द्वारा मुस्लिम पुरुषों द्वारा शादी के माध्यम से हिंदू महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए लुभाने का आरोप लगाने के लिए गढ़ा गया है।

17. हालांकि  महाजन के बयान पर पलटवार करते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने नागपुर में मीडिया से कहा कि भाजपा मामले को ‘लव जिहाद’ का एंगल दे रही है, क्योंकि वह महत्वपूर्ण मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाना चाहती है।

18. हालांकि तुनिशा-शीजान का रिश्ता खत्म हो गया था, लेकिन दोनों के बीच अच्छे संबंध थे। वे बात भी करते थे। शीजान के इस बयान की पुलिस पुष्टि कर रही है।

19. एक अन्य अधिकारी ने कहा कि पुलिस तुनिशा और शीजान के व्हाट्सएप चैट और कॉल रिकॉर्ड की जांच कर रही है। यह पूछे जाने पर कि क्या तुनिशा गर्भवती थी? जांच दल के एक अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक ऑटोप्सी रिपोर्ट में गर्भावस्था का कोई संकेत नहीं था।

20. दरअसल, तुनीषा शर्मा की करीबी दोस्तों में से एक रय्या लबीब ने अब कथित तौर पर आरोप लगाया है कि तुनीषा शर्मा ने पहले गर्भावस्था को समाप्त करने के लिए गर्भपात की गोलियों का सेवन किया था।

The Review

Tunisha Sharma Suicide

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

    Kantara: Chapter 1
मनोरंजन

कांतारा: चैप्टर 1 को मिली सफलता के लिए ऋषभ शेट्टी काशी विश्वनाथ मंदिर में माथा टेकेंगे

October 16, 2025
Dadasaheb Phalke Award
मनोरंजन

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार

September 21, 2025
Oscars
मनोरंजन

आस्कर में भारत की तरफ से फिल्म होमबाउंड होगी आधिकारिक प्रविष्टि

September 20, 2025
Next Post
Silver Group School Sewapuri

Watch Video :सिल्वर ग्रोव स्कूल सेवापुरी का वार्षिकोत्सव में दिखा रंगारंग आयोजन

Indian Industries Association 

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का संकल्प, 2000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की तैयारी

Anand Mela 2022

तीन दिन के आनंद मेला में सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों के साथ जादू शो का होगा आयोजन

Discussion about this post

Recommended

Center for Sanatan Research

30 नवम्बर को काशी में जुटेंगे 51 शक्तिपीठ व द्वादश ज्योतिर्लिंग के प्रधान अर्चक

Mohali MMS Leaked

नहाने का वीडियो बनाकर बॉयफ्रेंड को भेजती थी लड़की, सोशल मीडिया पर कर दिया पोस्ट

Mukhtar Ansari

बांदा पुलिस मुख्तार अंसारी को लेकर पहुंची मऊ, मीडिया से कहा- बोलने पर है पाबंदी

Mukhtar Ansari

मुख्‍तार अंसारी अभी बांदा जेल से रिहा नहीं हो सकते

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मनसापूरण हनुमान श्रृंगार

गंगा दशहरा पर गंगा के अविरल-निर्मल स्‍वरुप के लिए किया आवाह्न

हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

Trending

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

by BNPNEWS
June 1, 2026
0

BNP NEWS DESK। madhyamik shiksha parishad  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026...

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Biomining

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार
  • सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
  • बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?