‘क्या हुआ अगर मैं गिर गया… ओह, माई डार्लिंग, अगर तुम उड़ गए तो क्या होगा’

SHARE:

Virat Kohli Viral Post

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। Virat Kohli Viral Post भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं और यह बात अब किसी से छुपी नहीं है। भारत के दिग्गज बैटर विराट कोहली फिलहाल रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं।खराब फॉर्म की वजह से विराट कोहली की हर तरफ आलोचना हो रही है। उन्हें टीम से बाहर करने तक की मांग उठने लगी है। अब विराट कोहली ने एक ट्वीट के जरिए इशारों में आलोचकों को जवाब दिया है।

इंग्लैंड के मौजूदा दौरे पर वह कुछ खास नहीं कर सके हैं। इंग्लैंड दौरे पर अब तक कोहली ने 11, 20, 1, 11 और 16 के स्कोर बनाए हैं। ऐसे में उनकी फॉर्म पर खूब सवाल भी उठ रहे हैं। हालांकि, विराट ने शनिवार को अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट से आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

Virat Kohli Viral Post विराट ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संदेश साझा किया। कोहली इस पोस्ट में एक पंखनुमा आकृति के सामने बैठे हुए हैं। उस तस्वीर पर एक मैसेज भी लिखा हुआ है। उस पर लिखा है- ”क्या होगा अगर मैं गिर गया … ओह, लेकिन मेरे प्रिय, क्या हुआ अगर तुम उड़ गए।” इसके कैप्शन में कोहली ने लिखा- परिप्रेक्ष्य।
कोहली ने इस संदेश को अपने निजी जीवन से जोड़ा है। जिसका मतलब है कोहली फिलहाल बुरे फॉर्म में हैं और उन पर टीम से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, कई पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि अभी भी कोहली में काफी क्रिकेट बाकी है और वह वापसी कर सकते हैं। खुद कोहली ने भी यही मैसेज देने की कोशिश की है।
Virat Kohli Viral Post इस पोस्ट पर इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने रिएक्ट भी किया है। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा- आप अपना क्रिकेट खेलें विराट कोहली। लोग केवल उसका सपना देख सकते हैं जो आपने क्रिकेट में कर दिखाया है। इसके अलावा बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने भी कमेंट करते हुए दिल का इमोजी बनाया है। इसके अलावा पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है।
कोहली अब इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को खेले जाने वाले तीसरे वनडे में नजर आ सकते हैं। यह मैच मैनचेस्टर में खेला जाएगा। भारत ने पहला वनडे 10 विकेट से जीता था, जबकि दूसरे वनडे में इंग्लैंड से 100 रन से हार मिली। तीसरा मुकाबला निर्णायक होगा। फैन्स कोहली से बड़े स्कोर की उम्मीद कर रहे होंगे।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather