Watch Video : 9 घंटे लेट पहुंची ट्रेन, स्टेशन पर इंतजार कर रहे लोगों ने ताली बजाकर स्वागत किया

SHARE:

Train Late

BNP NEWS DESK। Train Late रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का देर से आना बहुत आम बात है, लेकिन इसके चलते लोगों का इंतजार कहीं न कहीं गुस्से में बदल जाता है। हाल में एक ऐसा वाक्या हुआ, जब ट्रेन 9 घंटे देरी से पहुंची तो लोग खुशी से झूम उठे।

इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह कहां का है और कब का है। इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। एक सोशल मीडिया यूजर ने इसका वीडियो शेयर किया। केप्शन में लिखा- ‘हमारी ट्रेन 9 घंटे लेट हो गई, इस पर लोगों ने कुछ इस तरह से रिएक्ट किया।’ वीडियो में दिख रहा है कि लोग बेसब्री से ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं, जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो लोगों में खुशी का माहौल दिखा। कुछ लोग सीटी बजा रहे हैं तो कुछ लोगों ने ताली बजाकर इसे इंजॉय किया।

लोग बोले- यही इस देश की सुंदरता

Train Late सोशल मीडिया पर यूजर वीडियो को पसंद कर रहे हैं। कई लोगों ने इस पर लाइक और कमेंट्स किए। कई यूजर्स ने इसका मजाक बनया। एक ने लिखा ऐसा बहुत ही कम देखा गया है कि ट्रेन 9 घंटे लेट हुई, लेकिन इसके बाद भी लोगों ने इंतजार किया बहुत सब्र है। दूसरे ने लिखा- इंडिया में चाहे कोई भी प्रॉब्लम हो लोग मीम बना ही देते हैं। कई लोगों ने कहा- यही तो खूबसूरती है इस देश की।

महाराष्ट्र के गोंदिया से चंद्रपुर के बल्लारशाह तक चलने वाली ट्रेन चलते-चलते अचानक बंद हो गई थी। बताया जा रहा था कि ट्रेन चंद्रपुर जिले के चांदाफोर्ट रेलवे स्टेशन पर दोपहर करीब 4 बजे इंजन में खराबी के चलते बंद हो गई थी। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी हुई। कई घंटों तक इंतजार करने के बाद भी जब ट्रेन का इंजन ठीक नहीं हुआ तो यात्रियों को मजबूरन पैदल ही रेलवे रूट से जाना पड़ा। कई यात्रियों ने ट्रेन में ही इंतजार किया था।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather